विशिष्ट सामग्री:

Gulbadin Naib पर असहमति जताने पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा

Gulbadin Naib पर असहमति जताने पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा

प्रतिरूप फोटो

ANI

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक बयान में कहा कि गुलबदीन नैब पर हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने पर शनिवार को मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। अफगानिस्तान ने यह मुकाबला 50 रन से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली।

दुबई । अफगानिस्तान के ऑलराउंडर गुलबदीन नैब पर हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने पर शनिवार को मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। अफगानिस्तान ने यह मुकाबला 50 रन से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक बयान में कहा, ‘‘अफगानिस्तान के गुलबदीन नैब पर शुक्रवार को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। ’’

इसके अनुसार, ‘‘नैब को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायक कर्मियों के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन करने के लिए दंडित किया गया है जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के निर्णय पर असहमति दिखाने से संबंधित है। ’’ यह घटना जिम्बाब्वे की पारी के 11वें ओवर के दौरान हुई जब कप्तान राशिद खान की गेंद पर ताशिंगा मुसेकीवा के खिलाफ पगबाधा अपील को खारिज कर दिया गया। जुर्माने के अलावा पूर्व अफ़गानिस्तान कप्तान के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है जो 24 महीने की अवधि के भीतर उनका पहला अपराध है। क्रिकेटर ने इसे स्वीकार कर लिया जिससे औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

Delhi Covid 19 Cases| कोरोना से हुई दो और मौतें, एक्टिव मामले हुए 562

लाइव अपडेट स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस ...

ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है तो रोहित-कोहली को करना होगा ये काम, इरफान पठान ने दी सलाह

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

महिला वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी मिलाएंगे पाकिस्तान टीम से हाथ? ICC का प्रोटोकॉल बन सकता है कारण

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ होगा, योजना समाप्त होगी। रोजगार व्यवसाय में नई स्थापना।...

Asia Cup 2025 Final के सभी टिकट बिके, फेंस के क्रेज के बीच मंद पड़ा बहिष्कार का शोर

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक मामलों में उलझे रहेंगे। मांगलिक शुभ समाचार मिलेंगे। परिस्थितियां शुभता...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें