विशिष्ट सामग्री:

IND vs AUS: मिचेल स्टार्क ने कपिल देव-रिचर्ड हेडल को पछाड़ा, यशस्वी जायसवाल को पहली ही गेंद पर किया बोल्ड

IND vs AUS: मिचेल स्टार्क ने कपिल देव-रिचर्ड हेडल को पछाड़ा, यशस्वी जायसवाल को पहली ही गेंद पर किया बोल्ड

प्रतिरूप फोटो

Social Media

Kusum । Dec 6 2024 1:06PMमिचेल स्टार्क ने शुक्रवार को पहली ही गेंद पर बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज एलबीडब्ल्यू कर दिया। जायसवाल ने पर्थ में खेले गए पिछले टेस्ट में ऐसा प्रदर्शन किया था कि किसी को ये उम्मीद नहीं थी कि भारत की शुरुआत ऐसी होगी। स्टार्क ने ऐसा करके दिग्गज कपिल देव और रिचर्ड हेडली जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया।

भारत और ऑस्ट्रेलिया पिंक बॉल टेस्ट की शुरुआत यशस्वी जायसवाल के विकेट से हुई। मिचेल स्टार्क ने शुक्रवार को पहली ही गेंद पर बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज एलबीडब्ल्यू कर दिया। जायसवाल ने पर्थ में खेले गए पिछले टेस्ट में ऐसा प्रदर्शन किया था कि किसी को ये उम्मीद नहीं थी कि भारत की शुरुआत ऐसी होगी। स्टार्क ने ऐसा करके दिग्गज कपिल देव और रिचर्ड हेडली जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने तीसरी बार मैच की पहली गेंद पर विकेट लिया। 

मिचेल स्टार्क ने 140.0 किलोमीटर प्रतिघंटे से गेंद फेंकी। ओवर द विकेट ऊपर पिच हुई गेंद देरी स्विंग हुई। यशस्वी जायसवाल ने फ्लिक करने की कोशिश की। गेंद पैड पर लगी। बॉल ट्रैकिंग से पता चला कि गेंद लेग स्टंप पर लगी। जायसवाल ने केएल राहुल से बात की और रिव्यू नहीं लेने का फैसला किया जो कि ठीक भी रहा। जायसवाल ने पर्थ में 161 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने स्टार्क से कहा था कि तुम बहुत धीमी गेंदबाजी कर रहे हो। स्टार्क ने इस मैच में पहली ही गेंद पर आउट करके बदला लिया। 

मिचेल स्टार्क ने तीसरी बार टेस्ट मैच की पहली गेंद पर विकेट लिया। रिचर्ड हैडली, ज्योफ अर्नाल्ड, कपिल देव और सुरंगा लकमल ने दो-दो बार ऐसा किया। मिचेल स्टार्क के अलावा वेस्टइंडीज के पेड्रो कॉलिंस ने 3 बार ऐसा किया है। जायसवाल के बाद शुभमन गिल क्रीज पर उतरे। उन्होंने स्टार्क को लगातार 2 चौके लगाए।  

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है तो रोहित-कोहली को करना होगा ये काम, इरफान पठान ने दी सलाह

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

महिला वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी मिलाएंगे पाकिस्तान टीम से हाथ? ICC का प्रोटोकॉल बन सकता है कारण

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ होगा, योजना समाप्त होगी। रोजगार व्यवसाय में नई स्थापना।...

Asia Cup 2025 Final के सभी टिकट बिके, फेंस के क्रेज के बीच मंद पड़ा बहिष्कार का शोर

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक मामलों में उलझे रहेंगे। मांगलिक शुभ समाचार मिलेंगे। परिस्थितियां शुभता...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें