विशिष्ट सामग्री:

IND vs AUS: पर्थ टेस्ट से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, देवदत्त पडिक्कल को मिला मौका

IND vs AUS: पर्थ टेस्ट से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, देवदत्त पडिक्कल को मिला मौका

प्रतिरूप फोटो

Social Media

Kusum । Nov 21 2024 3:47PMवर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से भी भारत के लिए ये टेस्ट सीरीज काफी अहम है। दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाना है। वहीं इससे पहले भारतीय टीम में धुरंधर बल्लेबाज की एंट्री हुई है।

टीम इंडिया शुक्रवार यानी 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से भी भारत के लिए ये टेस्ट सीरीज काफी अहम है। दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाना है। वहीं इससे पहले भारतीय टीम में धुरंधर बल्लेबाज की एंट्री हुई है। 

इस मुकाबले में रोहित शर्मा भाग नहीं लेंगे। ऐसे में जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। इस मुकाबले से पहले भारतीय दल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बीसीसीआई ने बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को पहले टेस्ट के लिए मुख्य टीम में शामिल किया है। बीसीसीआई ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। 

देवदत्त पडिक्कल हाल में भारत-ए की टीम का हिस्सा थे। जिसने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ चार दिवसीय मुकाबले खेले थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 36, 88, 26 और एक रन की पारी खेली थी। पडिक्कल ने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में अपना टेस्ट डेब्यू किया था जिसमें उन्होंने बेहतरीन 65 रन बनाए थे। 

वहीं शुबमन गिल के अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण उनका पर्थ टेस्ट में खेलना सस्पेंस है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि देवदत्त पडिक्कल पहले टेस्ट में तीसरे नंबर पर उतर सकते हैं।  

— BCCI (@BCCI) November 21, 2024 शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है तो रोहित-कोहली को करना होगा ये काम, इरफान पठान ने दी सलाह

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

महिला वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी मिलाएंगे पाकिस्तान टीम से हाथ? ICC का प्रोटोकॉल बन सकता है कारण

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ होगा, योजना समाप्त होगी। रोजगार व्यवसाय में नई स्थापना।...

Asia Cup 2025 Final के सभी टिकट बिके, फेंस के क्रेज के बीच मंद पड़ा बहिष्कार का शोर

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक मामलों में उलझे रहेंगे। मांगलिक शुभ समाचार मिलेंगे। परिस्थितियां शुभता...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें