विधायक ने विजेताओं को किया पुरस्कृत
रुदौली/अयोध्या(अनिल विश्वकर्मा)
विधानसभा रुदौली के परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 का आयोजन सत्यनामी विद्यापीठ इंटर कालेज शुक्लापुर रुदौली के मैदान पर हुआ जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामचन्द्र यादव रहे।विधायक ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।खेल की परंपरा के अनुसार विधायक ने विकासखंड के ध्वज का ध्वजारोहण कर सभी प्रतिभागियों व निर्णायकों को खेल की शुचिता की शपथ दिलाई।,कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक रामचन्द्र यादव ने कहा कि जब से प्रदेश में योगी की सरकार आयी है तब से परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई लिखाई के बेहतर माहौल के साथ साथ खेल की गतिविधियों में भी छात्र छात्राओं को निखारने का काम किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि जो सरकारी विद्यालय पहले जर्जर और बदहाली के दौर से गुजरते थे वो आज चमक रहे है।उन्होंने कहा कि आज सरकार ने कायाकल्प के माध्यम से विद्यालयों के बुनियादी ढांचे में अमूलचूल परिवर्तन किए है व बच्चों के कल्याण के लिए बहुत सारी योजनाओ का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया है।विधायक ने कहा कि आज शिक्षकों के मेहनत के दम पर सरकारी विद्यालय निजी स्कूलों को टक्कर दे रहे है।उन्होंने ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को पुरस्कृत करते हुए उन्हें जिले की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के आयोजक खण्ड शिक्षा अधिकारी रमाकांत राम ने विधायक का आभार प्रकट किया व विकासखंड में बुनियादी शिक्षा के सुदृढ़ीकरण में उनके सकारात्मक सहयोग की प्रशंसा की,ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में खो खो में न्याय पंचायत सीवन विजेता व भेलसर उपविजेता रही।इसीप्रकार कबड्डी जूनियर वर्ग बालक में फिरोजपुर मख्दूमी विजेता व हलीम नगर उपविजेता रही।कबड्डी बालिका जूनियर वर्ग में सीवन विजेता व भेलसर उपविजेता रही।दौड़ की 100 मीटर जूनियर बालक प्रतिस्पर्धा में सीवन के मिथुन प्रथम व सरैठा के शिवलाल द्वितीय,200 मीटर में हलीम नगर के सुजीत प्रथम व सरैठा के सुशील द्वितीय,400 मीटर में सीवन के मिथुन प्रथम व सरैठा के सुनील ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।इसीप्रकार बालिका जूनियर दौड़ प्रतिस्पर्धा में 100 मीटर में हलीमनागर की राजरानी प्रथम व कस्तूरबा की सुभाषिनी द्वितीय,200 मीटर में हलीम नगर की राजरानी प्रथम व फिरोजपुर मख्दूमी की आयशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान कम्पोजिट विद्यालय शुजागंज व कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।,कार्यक्रम का संचालन रामकृष्ण गुप्ता ने व आभार ज्ञापन खण्ड शिक्षा अधिकारी रमाकांत राम ने दिया।कार्यक्रम के दौरान अविनाश पांडेय,सत्येंद्र पाल सिंह,मो गयास, श्रीप्रकाश पाठक,रामकृष्ण गुप्ता, अशोक यादव ,अशोक वर्मा,रामानुज तिवारी,अनुशील सिंह,आशुतोष यादव,अतुल वर्मा,ज्योति तिवारी,सुनीता त्रिपाठी,अनीता यादव,अतुल वर्मा,रजनीश तिवारी,मृत्युंजय गौड़,राम सुरेश,धर्मेंद्र पांडेय,आशुतोष,शेखर,लायकराम,रजनीश मिश्र,आशीष यादव,मो शकील,मेराज अहमद,अवनींद्र तिवारी,असगर अली,हृषिकेश यादव,इजहार वेग,रवि सिंह,उदय सिंह सहित शिक्षक शिक्षिकाओं ने क्रीड़ा रैली को सफल बनाने में योगदान दिया।विजयी छात्र छात्राएं 20-21 नवम्बर को जिला क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेकर पदक जीतने की जोर आजमाइश करेंगे।

