विशिष्ट सामग्री:

पहलवानों ने फिर शुरू किया धरना, खेल मंत्री के आवास के बाहर पहुंचे कई पहलवान

पहलवानों ने फिर शुरू किया धरना, खेल मंत्री के आवास के बाहर पहुंचे कई पहलवान

प्रतिरूप फोटो

Social Media

Kusum । Oct 25 2024 5:24PMदेश के पहलवान खेल मंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंच गए हैं। कुछ समय पहले विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के खिलाफ धरने पर बैठे थे। खिलाड़ी वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेना चाहते हैं।

एक बार फिर से देश के पहलवान खेल मंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंच गए हैं। कुछ समय पहले विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के खिलाफ धरने पर बैठे थे। खिलाड़ी वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेना चाहते हैं लेकिन रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के हाल के फैसले से ये संभव नहीं है। ऐसे में खिलाड़ियों ने दोबारा गुहार लगाई है। 

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया यानी डब्ल्यूएफआई ने गुरुवार को सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप से भारतीय टीम को हटा लिया था। उन्होंने वर्ल्ड संचालन संस्था यानी UWW को सूचित किया कि खेल मंत्रालय उसकी स्वायत्तता में दखलअंदाजी कर रहा है। पहलवान फेडरेशन के इस फैले के खिलाफ हैं। वह चैंपियनशिप में हिस्सा लेना चाहते हैं और यही कारण है कि वह खेल मंत्री के आवास के बाहर पहुंचे।

बता दें कि, जो खिलाड़ी खेल मंत्री के घर के बाहर पहुंचे हैं उनमें एशियन गेम्स खेल चुकी मानसी अहलावत शामिल हैं। मानसी साल 2023 में चीन में हुए एशियन गेम्स खेलने वाली पहलवानों में शामिल थीं। उन्होंने 62 किलोग्राम वेट कैटेगरी में ओलंपिक क्वालिफायर के ट्रायल में हिस्सा लिया था और जीत हासिल की थी। हालांकि, वह कोटा हासिल नहीं कर पाई थी। साल 2022 में उन्होंने यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग सीरीज में गोल्ड मेडल जीता था। 

सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 12 गैर-ओलंपिक श्रेणियों में 28 अक्टूबर से अल्बानिया के तिराना में होने वाली है। डब्ल्यूएफआई का कहना है कि कुछ पहलवानों के कारण अन्य पहलवानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पीटीआई ने डब्ल्यूएफआई के एक सूत्र के हवाले से लिखा है कि, साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान ने हाल में अदालत का दरवाजा खटखटाया था और कहा था कि डब्ल्यूएफआई पर अदालत की अवमानना का आरोप लगाया जाना चाहिए। अब हम विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम नहीं भेज पाएंगे। हमने यूडब्ल्यूडब्ल्यू को ये बता दिया है।  

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अच्छी खबर, ये धाकड़ गेंदबाज हुआ फिट

लाइव अपडेट स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस ...

ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है तो रोहित-कोहली को करना होगा ये काम, इरफान पठान ने दी सलाह

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

महिला वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी मिलाएंगे पाकिस्तान टीम से हाथ? ICC का प्रोटोकॉल बन सकता है कारण

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ होगा, योजना समाप्त होगी। रोजगार व्यवसाय में नई स्थापना।...

Asia Cup 2025 Final के सभी टिकट बिके, फेंस के क्रेज के बीच मंद पड़ा बहिष्कार का शोर

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक मामलों में उलझे रहेंगे। मांगलिक शुभ समाचार मिलेंगे। परिस्थितियां शुभता...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें