विशिष्ट सामग्री:

मुश्किल में WhatsApp! बैन होने की कगार पर खड़ा है प्लेटफॉर्म, जानें पूरा मामला

मुश्किल में WhatsApp! बैन होने की कगार पर खड़ा है प्लेटफॉर्म, जानें पूरा मामला

प्रतिरूप फोटो

Social Media

Kusum । Oct 14 2024 7:17PM मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म को दिक्कतों का सामना करना पड़ा सकता है। 2021 में आई प्राइवेसी पॉलिसी इस विवाद की जड़ है। 2021 में कंपनी ने वॉट्सऐप यूजर्स के डेटा को अपनी पेरेंट कंपनी मेटा के साथ शेयर करने की परमिशन दी थी, वॉट्सऐप के इस फैसले पर रेगुलेटरीज ने सवाल भी उठाए थे।

WhatsApp के लिए भारत में मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म को दिक्कतों का सामना करना पड़ा सकता है। 2021 में आई प्राइवेसी पॉलिसी इस विवाद की जड़ है। 2021 में कंपनी ने वॉट्सऐप यूजर्स के डेटा को अपनी पेरेंट कंपनी मेटा के साथ शेयर करने की परमिशन दी थी, वॉट्सऐप के इस फैसले पर रेगुलेटरीज ने सवाल भी उठाए थे। कहा गया कि वॉट्सऐप मेटा के साथ यूजर्स का डेटा शेयर करके उनकी प्राइवेसी का हनन कर रहा है, साथ ही वॉट्सऐप भारत के आईटी कानूनों का भी पालन नहीं कर रहा है। 

भारत में वॉट्सऐप के खिलाफ पिछले काफी समय से जांच चल रही है। इसकी जांच प्रतिस्पर्धा आयोग कर रहा है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब सीरीआई इस जांच पर अपना फैसला सुना सकता है। प्राइवेसी पॉलिसियों के चलते वॉट्सऐप के खिलाफ जल्द आदेश जारी होने वाला है। सीसीआई इस पर पूरे मसले पर जल्द फैसला सुनाने वाला है। इसका लगभग पूरा मसौदा तैयार कर लिया गया है। 

बता दें कि, सीसीआई से पहले डायरेक्टर जनरल ऑफ इंक्वायरी ने वॉट्सऐप को लेकर कहा था कि कंपनी बाजार में अपनी मौजूदगी का गलत तरह से फायदा उठा रह रही है। डीजी ने कहा मेटा गलत नीतियों को अपनाकर मार्केट में मोनोपॉली सेट करना चाह रहा है। डीजी ने सीसीआई को सौंपी गई रिपोर्ट में कई और चीजों का जिक्र किया था।

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

लापता बच्चे का शव अधजली हालत में नाले से बरामद

लाइव अपडेट स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस ...

Amazon Sale 2025: सैमसंग के एडवांस टेक्नोलॉजी वाले रेफ्रिजिरेटर्स पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, देखें ये बेहतरीन डील्स

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesलाभकारी दिन है, संपर्क बढ़ाएं। हाथ लगने वाली सफलता फिसल जाएगी।...

नवरात्रि 2025: AI के जादू से पाएं डांडिया का परफेक्ट लुक, मिनटों में बनाएं अपनी खूबसूरत तस्वीरें!

हाल में लोगों ने गूगल जेमिनी के नैनो ट्रेड को फॉलो किया था। जिसके बाद रेट्रो साड़ी वाला लुक भी लड़कियों ने काफी ट्राई...

Windows 10 यूजर्स हो जाएं सावधान! Microsoft के इस फैसले से कई कंप्यूटर पर मंडराया खतरा

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesउलझन और मुसीबत वाला दिन है। दोपहर बाद जेब संभाल कर...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें