विशिष्ट सामग्री:

उत्तर प्रदेश के शामली में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

उत्तर प्रदेश के शामली में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

प्रतिरूप फोटो

ANI

कांधला थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) क्षितिज कुमार सिंह ने बताया कि हादसा रविवार शाम को हुआ जब दोनों बागपत से शामली जिले में अपने गांव भभीसा लौट रहे थे।

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कांधला थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) क्षितिज कुमार सिंह ने बताया कि हादसा रविवार शाम को हुआ जब दोनों बागपत से शामली जिले में अपने गांव भभीसा लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अनुज (25) और उसके चचेरे भाई पवनीश (32) के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चालक की तलाश कर रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

लोकतंत्र का महापर्व बिहार चुनाव: BJP आश्वस्त, जनता देगी ऐतिहासिक जनादेश, फिर NDA सरकार

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

न्यायपालिका के सम्मान पर हमला! सोनिया गांधी ने CJI पर जूता फेंकने की घटना को बताया संविधान पर आघात

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

दिल्ली सरकार की SC से अपील, दिवाली पर सिर्फ़ प्रमाणित हरित पटाखों को मिले मंज़ूरी।

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें