विशिष्ट सामग्री:

Cyber Crime | नोएडा की महिला को 5 घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा गया, 1.4 लाख रुपये ठग लिए

Cyber Crime | नोएडा की महिला को 5 घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा गया, 1.4 लाख रुपये ठग लिए

pixabay.com

थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि बीती रात नोएडा सेक्टर 77 की स्मृति सेमवाल ने शिकायत दर्ज कराई कि 8 दिसंबर को प्रिया शर्मा नाम की महिला ने उन्हें फोन किया और खुद को साइबर क्राइम ब्रांच की अधिकारी बताया।

साइबर अपराधियों ने नोएडा में एक महिला को कथित तौर पर पांच घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखकर 1.4 लाख रुपये ठग लिए। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि बीती रात नोएडा सेक्टर 77 की स्मृति सेमवाल ने शिकायत दर्ज कराई कि 8 दिसंबर को प्रिया शर्मा नाम की महिला ने उन्हें फोन किया और खुद को साइबर क्राइम ब्रांच की अधिकारी बताया।

फोन करने वाली महिला ने कहा कि उसके आधार कार्ड का इस्तेमाल कर मनी लॉन्ड्रिंग, मानव तस्करी और ड्रग तस्करी जैसी अवैध गतिविधियाँ की जा रही हैं। थाना प्रभारी के अनुसार, प्रिया ने स्मृति की ‘उच्च अधिकारियों’ से बात कराई और उसे धमकाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि डर के मारे पीड़िता ने कथित तौर पर आरोपी द्वारा बताए गए खाते में दो किस्तों में 1.4 लाख रुपये भेजे।

शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उसे करीब पांच घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा गया और बाद में उसे एहसास हुआ कि वह साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गई है।

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

Bengaluru Crime | बेंगलुरु में रूह कंपा देने वाली वारदात! सरेआम पति ने बेटी के सामने पत्नी को चाकुओं से गोदा

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesचिंता से मुक्ति मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन। शुभ...

केरल में शर्मनाक घटना: 14 दरिंदों ने दो साल तक किया किशोर का शोषण, सरकारी कर्मी भी शामिल, 9 आरोपी हुए गिरफ्तार

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesप्रणय/विवाहेत्तर संबंध मजबूत बनेंगे। अतिथियों के स्वागत में व्यस्तता। सामाजिक कार्यों...

वांछित कुख्यात गैंगस्टर रोमिल वोहरा मुठभेड़ में मारा गया, दिल्ली-हरियाणा सीमा पर पुलिस के साथ हुई थी मुठभेड़

लाइव अपडेट स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस प्रतिरूप फोटोANIअतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया, ‘‘आज...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें