विशिष्ट सामग्री:

केरल: केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के मकान में चोरी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

केरल: केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के मकान में चोरी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

ANI

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी कि केरल के कोल्लम जिले में केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के घर पर हुई चोरी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कोल्लम (केरल)।  केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के पारिवारिक घर में कथित तौर पर डकैती हुई है। चोरी कोल्लम के मदानाता स्थित एक घर में हुई। चोरों ने घर के बगल के शेड से पाइप और पुराने बर्तन चुरा लिये। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने चोरी की है या नहीं।

बंद घर के पास लगे ग्रिल शेड से सामान चोरी हो गया 

मंगलवार दोपहर को बाहरी दुनिया को चोरी की जानकारी हुई। बंद घर के पास लगे ग्रिल शेड से सामान चोरी हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक चोर ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।

पूरा  मामले के बारे में पुलिस ने दी जानकारी 

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी कि केरल के कोल्लम जिले में केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के घर पर हुई चोरी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इराविपुरम पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गोपी के घर के पास एक ‘शेड’ से पुरानी वस्तुओं की चोरी के मामले की जांच के तहत एक दिन पहले 18 और 20 आयुवर्ग के संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था।
पुलिस के अनुसार यह कथित घटना हाल ही में उस समय हुई जब गोपी के परिवार के सदस्य घर से बाहर गए हुए थे।
पुलिस ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

Bengaluru Crime | बेंगलुरु में रूह कंपा देने वाली वारदात! सरेआम पति ने बेटी के सामने पत्नी को चाकुओं से गोदा

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesचिंता से मुक्ति मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन। शुभ...

केरल में शर्मनाक घटना: 14 दरिंदों ने दो साल तक किया किशोर का शोषण, सरकारी कर्मी भी शामिल, 9 आरोपी हुए गिरफ्तार

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesप्रणय/विवाहेत्तर संबंध मजबूत बनेंगे। अतिथियों के स्वागत में व्यस्तता। सामाजिक कार्यों...

वांछित कुख्यात गैंगस्टर रोमिल वोहरा मुठभेड़ में मारा गया, दिल्ली-हरियाणा सीमा पर पुलिस के साथ हुई थी मुठभेड़

लाइव अपडेट स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस प्रतिरूप फोटोANIअतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया, ‘‘आज...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें