विशिष्ट सामग्री:

IPL 2025: भुवनेश्वर कुमार के लिए भिड़ी तीन टीमें, अब विराट कोहली के साथ RCB में खेलेंगे भुवी

IPL 2025: भुवनेश्वर कुमार के लिए भिड़ी तीन टीमें, अब विराट कोहली के साथ RCB में खेलेंगे भुवी

प्रतिरूप फोटो

Social Media

Kusum । Nov 25 2024 5:35PMअनुभवी भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को आरसीबी ने 10.75 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। दरअसल, भुवी को लेकर तीन टीमों के बीच गहमा-गहमी देखने को मिली। उनके लिए तीन टीमों ने एक के बाद एक बोली लगाई और दो करोड़ की बेस प्राइस देखते ही देखते आठ करोड़ के ऊपर पहुंच गई।

आईपीएल मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन गेंदबाजों की काफी डिमांड देखने को मिली। अनुभवी भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को आरसीबी ने 10.75 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। दरअसल, भुवी को लेकर तीन टीमों  के बीच गहमा-गहमी देखने को मिली। उनके लिए तीन टीमों ने एक के बाद एक बोली लगाई और दो करोड़ की बेस प्राइस देखते ही देखते आठ करोड़ के ऊपर पहुंच गई। आखिर में आरसीबी को कामयाबी मिली और उन्होंने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। 

भुवनेश्वर कुमार के लिए पहली बोली मुंबई इंडियंस ने लगाई। इसके तुरंत बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भी नीलामी में कूद पड़ी। लखनऊ सुपर जायंट्स टीम बोली को 10 करोड़ रुपये तक ले गई। इसके बाद मुंबई थोड़ी रुकी, हालांकि, उन्होंने बोली को बढ़ाकर 10.50 कर दिया। इसके बाद आरसीबी की टीम ने 10.75 करोड़ रुपये की बोली लगाई। यही भुवनेश्वर कुमार के लिए बोली रही और वह आरसीबी का हिस्सा बन गए। 

भुवनेश्वर पिछले साल 2025 तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते थे। लेकिन इस बार हैदराबाद ने उन्हें रिलीज कर दिया। वहीं नीलामी में भी हैदराबाद ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। जिसके बाद वह आरसीबी के खेमे में आ गए। हालांकि, भुवी के हैदराबाद से जाने के बाद SRH के फैंस उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। 

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

लेबनान: संघर्ष और अनिश्चितता के बीच समुदाय और लचीलेपन की एक कहानी

सूर्य भूमध्य सागर पर डूबता है, और लेबनानी समुद्र...

ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है तो रोहित-कोहली को करना होगा ये काम, इरफान पठान ने दी सलाह

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

महिला वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी मिलाएंगे पाकिस्तान टीम से हाथ? ICC का प्रोटोकॉल बन सकता है कारण

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ होगा, योजना समाप्त होगी। रोजगार व्यवसाय में नई स्थापना।...

Asia Cup 2025 Final के सभी टिकट बिके, फेंस के क्रेज के बीच मंद पड़ा बहिष्कार का शोर

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक मामलों में उलझे रहेंगे। मांगलिक शुभ समाचार मिलेंगे। परिस्थितियां शुभता...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें