विशिष्ट सामग्री:

IPL 2025: सस्ते में निपटे ग्लेन मैक्सवेल, पंजाब किंग्स ने महज 4.2 करोड़ में खरीदा

IPL 2025: सस्ते में निपटे ग्लेन मैक्सवेल, पंजाब किंग्स ने महज 4.2 करोड़ में खरीदा

प्रतिरूप फोटो

Social Media

Kusum । Nov 24 2024 9:32PMग्लेन मैक्सवेल आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 में सस्ते में निपट गए। दरअसल, मैक्सवेल पर बड़ी बोली की संभावना थी लेकिन पंजाब किंग्स ने उन्हें सस्ते में निपटा दिया। उन्हें पंजाब ने महज 4.2 करोड़ रुपये में खरीद लिया। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। वहीं 36 वर्षीय क्रिकेटर से पुरानी फ्रेंचाइजी आरसीबी ने पूरी तरह से उनसे मुंह मोड लिया।

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 में सस्ते में निपट गए। दरअसल, मैक्सवेल पर बड़ी बोली की संभावना थी लेकिन पंजाब किंग्स ने उन्हें सस्ते में निपटा दिया। उन्हें पंजाब ने महज 4.2 करोड़ रुपये में खरीद लिया। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। वहीं 36 वर्षीय क्रिकेटर से पुरानी फ्रेंचाइजी आरसीबी ने पूरी तरह से उनसे मुंह मोड लिया। 

मैक्सवेल का नाम नीलामी में आया तो कुछ देर तक किसी फ्रेंचाइजी ने रिस्पॉन्स नहीं दिया। हैदराबाद ने पहली बोली लगाई। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स आगे आई। दोनों के बीच बिडिंग वॉर थोड़ी देर चली और पंजाब ने एंट्री मार ली। पंजाब ने आखिरी बोली 4.2 करोड़ की लगाई और मैक्सवेल को अपने साथ जोड़ लिया। 

आरसीबी ने मैक्सवेल के लिए आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया। मैक्सवेल ने आईपीएल 2024 में 10 मैचों में महज 52 रन ही बनाए थे। आरसीबी ने मैक्सवेल को आईपीएल 2021 से पहले 14.25 करोड़ में खरीदा था। वह 2022 में 11 करोड़ में आरसीबी के साथ जुड़े और पिछले सीजन तक खेले। आरसीबी ने ऑक्शन से पहले केवल तीन भारतीय खिलाड़ियों विराट कोहली, यश दयाल और रजत पाटीदार को रिटेन किया। 

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

मुंबई इंडियंस के नाम एक और खिताब, SA20 लीग पर जमाया पहली बार कब्जा

लाइव अपडेट स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस ...

Nothing का ये नया स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

लाइव अपडेट स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस ...

ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है तो रोहित-कोहली को करना होगा ये काम, इरफान पठान ने दी सलाह

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

महिला वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी मिलाएंगे पाकिस्तान टीम से हाथ? ICC का प्रोटोकॉल बन सकता है कारण

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ होगा, योजना समाप्त होगी। रोजगार व्यवसाय में नई स्थापना।...

Asia Cup 2025 Final के सभी टिकट बिके, फेंस के क्रेज के बीच मंद पड़ा बहिष्कार का शोर

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक मामलों में उलझे रहेंगे। मांगलिक शुभ समाचार मिलेंगे। परिस्थितियां शुभता...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें