विशिष्ट सामग्री:

WTC पॉइंट्स टेबल में हुआ बदलाव, हार के बाद भी टॉप पर भारत, पाकिस्तान की स्थिति हैरान करने वाली

WTC पॉइंट्स टेबल में हुआ बदलाव, हार के बाद भी टॉप पर भारत, पाकिस्तान की स्थिति हैरान करने वाली

Social Media

Kusum । Oct 26 2024 6:16PMटीम इंडिया की हार और पाकिस्तान की जीत के बाद आखिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीमों की क्या स्थिति है इसके बारे में बात करते हैं। भारत को कीवी टीम के खिलाफ दो टेस्ट मैच में लगातार हार मिली, लेकिन भारत फिर भी पहले नंबर पर बना हुआ है।

26 अक्टूबर 2024 का दिन क्रिकेट जगत में हमेशा याद रखा जाएगा। जहां पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की वहीं न्यूजीलैंड ने भारत को 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भी हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। कीवी टीम के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज को गंवाने के बाद अब भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो गया है। 

भारत की हार और पाकिस्तान की जीत के बाद आखिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीमों की क्या स्थिति है इसके बारे में बात करते हैं। भारत को कीवी टीम के खिलाफ दो टेस्ट मैच में लगातार हार मिली, लेकिन भारत फिर भी पहले नंबर पर बना हुआ है। भारत ने अब तक खेले 13 मैचों में से 8 में जीत दर्ज की है जबकि 4 में उसे हार झेलनी पड़ी है। वहीं एक मैच ड्रॉ भी रहा। भारत की जीत का प्रतिशत अभी 62.82 है।  वहीं कीवी टीम अभी पॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर है जिसने 10 में से 5 मैच जीते हैं और 5 हारे हैं। इस टीम की जीत का प्रतिशत 50.00 है। 

दूसरी तरफ पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैच जीते और इससे वो अंकतालिका में अब 7वें नंबर है जबकि इंग्लैंड की टीम छठे स्थान पर है। पाकिस्तान की टीम ने अब तक खेले 10 में से 4 मैच जीते हैं और 6 हारे हैं। इस टीम की हार का प्रतिशत 33.33 है। इंग्लैंड की बात करें तो 19 में से 9 मैच जीते हैं और 9 हारे हैं जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। इस टीम की जीत का प्रतिशत 40.79 है। अंकतालिका में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया जबकि तीसरे नंबर पर श्रीलंका की टीम मौजूद है। 

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है तो रोहित-कोहली को करना होगा ये काम, इरफान पठान ने दी सलाह

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

महिला वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी मिलाएंगे पाकिस्तान टीम से हाथ? ICC का प्रोटोकॉल बन सकता है कारण

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ होगा, योजना समाप्त होगी। रोजगार व्यवसाय में नई स्थापना।...

Asia Cup 2025 Final के सभी टिकट बिके, फेंस के क्रेज के बीच मंद पड़ा बहिष्कार का शोर

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक मामलों में उलझे रहेंगे। मांगलिक शुभ समाचार मिलेंगे। परिस्थितियां शुभता...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें