विशिष्ट सामग्री:

अब ‘श्रीभूमि’ के नाम जाना जाएगा असम का करीमगंज जिला, हिमंत बिस्वा सरमा ने किया ऐलान

अब ‘श्रीभूमि’ के नाम जाना जाएगा असम का करीमगंज जिला, हिमंत बिस्वा सरमा ने किया ऐलान

ANI

कैबिनेट के फैसलों पर जानकारी देते हुए असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम कैबिनेट ने आज असम निवेश और बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने का फैसला किया है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य कैबिनेट ने करीमगंज जिले का नाम बदलकर ‘श्रीभूमि’ करने का फैसला किया है। हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर लिखा कि 100 से अधिक साल पहले, कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर ने असम में आधुनिक करीमगंज जिले को ‘श्रीभूमि’- मां लक्ष्मी की भूमि के रूप में वर्णित किया था। आज असम कैबिनेट ने हमारे लोगों की इस लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर दिया है। 

कैबिनेट के फैसलों पर जानकारी देते हुए असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम कैबिनेट ने आज असम निवेश और बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने का फैसला किया है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अपनी सहमति दे दी है। उन्होंने कहा कि असम कैबिनेट ने आज 30 दिसंबर से पहले पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची प्रकाशित करने का फैसला किया है। यदि 30 दिसंबर तक मतदाता सूची प्रकाशित हो जाती है तो हम 10 फरवरी 2025 तक पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। जनवरी 2025 के पहले सप्ताह में पंचायत चुनाव की तिथि घोषित कर दी जायेगी। 

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बांग्लादेश के नौ लोगों को मंगलवार को करीमगंज जिले में अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में असम पुलिस ने पकड़ा और पड़ोसी देश के अधिकारियों को सौंप दिया। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान मोहम्मद मामून, अब्बू नईम, राशेद इस्लाम, मोराद अली मंडल, मोहम्मद असराफुल हक, मोहम्मद बसीर हवलदार, मोहम्मद रोबिउल हवलदार, मोहम्मद महाबत अली, मोहम्मद मोहिम हुसैन के रूप में की गई है।

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

बिहार में सुप्रीम कोर्ट बनाम ईसीआई सर: नागरिकता का बोझ कौन रखता है?

क्या चुनाव आयोग (ईसी) मतदाता पर नागरिकता के प्रमाण...

लोकतंत्र का महापर्व बिहार चुनाव: BJP आश्वस्त, जनता देगी ऐतिहासिक जनादेश, फिर NDA सरकार

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

न्यायपालिका के सम्मान पर हमला! सोनिया गांधी ने CJI पर जूता फेंकने की घटना को बताया संविधान पर आघात

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

दिल्ली सरकार की SC से अपील, दिवाली पर सिर्फ़ प्रमाणित हरित पटाखों को मिले मंज़ूरी।

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें