विशिष्ट सामग्री:

ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान के कारण आईसीसी को होगा बड़ा नुकसान, चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर होगी मीटिंग

ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान के कारण आईसीसी को होगा बड़ा नुकसान, चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर होगी मीटिंग

प्रतिरूप फोटो

Social Media

Kusum । Nov 28 2024 6:33PMपाकिस्तान के कारण अब आईसीसी को बड़ा नुकसान होने वाला है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को सुनिश्चित करना होता है कि टूर्नामेंट शुरू होने से 90 दिन पहले तक भाग ले रहे सभी देशों के क्रिकेट बोर्ड्स को शेड्यूल भेजा दिया जाए। लेकिन भारत और पाकिस्तान के टकराव के बीच एख नया अपडेट सामने आया है कि शेड्यूल में हो रही देरी के कारण चैंपियंस ट्रॉफी के ब्रॉडकास्टर्स को भारी नुकसान उठान पड़ सकता है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर अभी बीसीसीआई बनाम पीसीबी का पेंच सुलझा भी नहीं  है कि, पाकिस्तान के कारण अब आईसीसी को बड़ा नुकसान होने वाला है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को सुनिश्चित करना होता है कि टूर्नामेंट शुरू होने से 90 दिन पहले तक भाग ले रहे सभी देशों के क्रिकेट बोर्ड्स को शेड्यूल भेजा दिया जाए। लेकिन भारत और पाकिस्तान के टकराव के बीच एख नया अपडेट सामने आया है कि शेड्यूल में हो रही देरी के कारण चैंपियंस ट्रॉफी के ब्रॉडकास्टर्स को भारी नुकसान उठान पड़ सकता है।

क्रिकबज की एक रिपोर्ट अनुसार शेड्यूल जारी करने की डेडलाइन निकल चुकी है। इस कारण प्रसारणकर्ता डिजनी और जियो को भारी नुकसान झेलने की नौबत आ गई है। चूंकि अब तक चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल सामने नहीं आया है इसलिए ब्रॉडकास्टर्स भी इस आगामी आईसीसी टूर्नामेंट का फायदा उठाने में पूरी तरह असमर्थ दिखाई पड़ रहे हैं। कमर्शियल मुद्दों पर आईसीसी ने अब तक कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन इतना जरूर है कि इससे मेजबान पाकिस्तान और  खासतौर पर ब्रॉडकास्टर्स नुकसान झेलने की ओर अग्रसर हैं। 

इसी रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि ब्रॉडकास्टर्स भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग ग्रुप में रखने के फैसले का विरोध कर रहे हैं। लेकिन ये भी ध्यान रखना होगा कि दोनों देशों को अलग-अलग ग्रुप में रखने से पाकिस्तान अपने सारे मैच अपने देश में खेल सकता है। वहीं भारत के मुकाबले दूसरे देश में करवाए जा सकते हैं। दोनों को एक ही ग्रुप में रखा जाता है तो ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी कि किसी एक को दूसरे के सामने झुकना ही पड़ेगा। 

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

बलिया में किशोरी से बलात्कार का आरोपी युवक गिरफ्तार

लाइव अपडेट स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस ...

ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है तो रोहित-कोहली को करना होगा ये काम, इरफान पठान ने दी सलाह

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

महिला वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी मिलाएंगे पाकिस्तान टीम से हाथ? ICC का प्रोटोकॉल बन सकता है कारण

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ होगा, योजना समाप्त होगी। रोजगार व्यवसाय में नई स्थापना।...

Asia Cup 2025 Final के सभी टिकट बिके, फेंस के क्रेज के बीच मंद पड़ा बहिष्कार का शोर

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक मामलों में उलझे रहेंगे। मांगलिक शुभ समाचार मिलेंगे। परिस्थितियां शुभता...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें