विशिष्ट सामग्री:

Border-Gavaskar Trophy से पहले बुमराह से भिड़ने के लिए उत्सुक है ये ऑस्ट्रेलियाई ओपनर, जानें क्या कहा?

Border-Gavaskar Trophy से पहले बुमराह से भिड़ने के लिए उत्सुक है ये ऑस्ट्रेलियाई ओपनर, जानें क्या कहा?

प्रतिरूप फोटो

Social Media

Kusum । Nov 12 2024 4:54PMजसप्रीत बुमराह के जरिए टेस्ट डेब्यू करने जा रहे ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी ने कहा कि वह स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से मिलने वाली अनूठी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। मैकस्वीनी को शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट और हाल ही में भारत के खिलाफ ए सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम में जगह मिली।

 BGT में जसप्रीत बुमराह के जरिए टेस्ट डेब्यू करने जा रहे ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी ने कहा कि वह स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से मिलने वाली अनूठी चुनौती का सामना करने के लिए  तैयार हैं। मैकस्वीनी को शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट और हाल ही में भारत के खिलाफ ए सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम में जगह मिली। साउथ ऑस्ट्रेलिया के 25 वर्ष के मैकस्वीनी 22 नवंबर से शुरू हो रहे पर्थ टेस्ट में उस्मान ख्वाजा के साथ पारी का आगाज करेंगे। 

मैकस्वीनी ने मीडिया से कहा कि, बुमराह का एक्शन अनूठा है। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं। उनके एक्शन की कॉपी कर पाना मुश्किल है। मुझे उनका सामना करने  का इंतजार है। भारत ए पर 2-0 से मिली जीत में ऑस्ट्रेलिया ए की कप्तानी करने वाले मैकस्वीनी ने कहा कि वह बुमराह और मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी के वीडियो देखकर मानसिक तैयारी कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि, मैंने उनकी गेंदबाजी के क्लिप देखे हैं और मैं मानसिक रूप से उसका सामना करने के लिए खुद को तैयार कर रहा हैं। एक नए गेंदबाज का सामना करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण होता है और सिर्फ एक्शन देखकर उसकी तैयारी नहीं की जा सकती। मैकस्वीनी ने कहा कि, पिछले एक महीने से मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं और मेरी तैयारी पक्की है। उम्मीद है कि मैं इस लय को कायम रख संकूगा। अभी मुझे बहुत कुछ सीखना है और टेस्ट क्रिकेट की चुनौतियों के बारे में सीखने के लिए मैं उत्सुक हूं।                  

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है तो रोहित-कोहली को करना होगा ये काम, इरफान पठान ने दी सलाह

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

महिला वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी मिलाएंगे पाकिस्तान टीम से हाथ? ICC का प्रोटोकॉल बन सकता है कारण

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ होगा, योजना समाप्त होगी। रोजगार व्यवसाय में नई स्थापना।...

Asia Cup 2025 Final के सभी टिकट बिके, फेंस के क्रेज के बीच मंद पड़ा बहिष्कार का शोर

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक मामलों में उलझे रहेंगे। मांगलिक शुभ समाचार मिलेंगे। परिस्थितियां शुभता...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें