विशिष्ट सामग्री:

ओडिशा सरकार ने महिला आयोग की प्रमुख को हटाया

ओडिशा सरकार ने महिला आयोग की प्रमुख को हटाया

ANI

विभाग ने कहा, “ओएससीडब्ल्यू अध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत कारण बताओ जवाब की गहन और सावधानीपूर्वक जांच के बाद यह पाया गया कि जवाब अपर्याप्त है और आयोग के असंतोषजनक प्रदर्शन को उचित नहीं ठहराता है।”

ओडिशा सरकार ने मिनाती बेहरा को ओडिशा राज्य महिला आयोग (ओएससीडब्ल्यू) की अध्यक्ष पद से हटा दिया है।
बीजू जनता दल (बीजद) की महिला शाखा की पूर्व अध्यक्ष बेहरा को प्रदेश की पिछली सरकार ने सितंबर 2022 में राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया था।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने शनिवार को बेहरा को पद से हटाने की अधिसूचना जारी की हालांकि, मामला सोमवार को सामने आया।
अधिसूचना के अनुसार, विभाग ने इससे पहले बेहरा को उनके कार्यकाल के दौरान ‘असंतोषजनक’ प्रदर्शन के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

विभाग ने कहा, “ओएससीडब्ल्यू अध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत कारण बताओ जवाब की गहन और सावधानीपूर्वक जांच के बाद यह पाया गया कि जवाब अपर्याप्त है और आयोग के असंतोषजनक प्रदर्शन को उचित नहीं ठहराता है।”
विभाग के मुताबिक, राज्य सरकार ने तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए बेहरा को हटाने का आदेश दिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

लोकतंत्र का महापर्व बिहार चुनाव: BJP आश्वस्त, जनता देगी ऐतिहासिक जनादेश, फिर NDA सरकार

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

न्यायपालिका के सम्मान पर हमला! सोनिया गांधी ने CJI पर जूता फेंकने की घटना को बताया संविधान पर आघात

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

दिल्ली सरकार की SC से अपील, दिवाली पर सिर्फ़ प्रमाणित हरित पटाखों को मिले मंज़ूरी।

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें