विशिष्ट सामग्री:

संजू सैमसन के साथ इन खिलाड़ियों को रिटेन करेगा राजस्थान रॉयल्स, युजवेंद्र चहल के लिए बनाई गई ये योजना

संजू सैमसन के साथ इन खिलाड़ियों को रिटेन करेगा राजस्थान रॉयल्स, युजवेंद्र चहल के लिए बनाई गई ये योजना

प्रतिरूप फोटो

Social Media

Kusum । Oct 23 2024 5:13PMआईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का आयोजन होगा। वहीं 31 अक्टूबर तक सभी फ्रेंचाइजियों को रिटेंशन लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है। इसी कड़ी में राजस्थान रॉयल्स ने भी अपनी रिटेंशन लिस्ट तैयार कर ली है। जिसमें टीम के कप्तान संजू सैमसन ओपनर यशस्वी जायसवाल और ऑलराउंडर रियान पराग को रिटेन किया जा सकता है।

आईपीएल 2025 से पहले खिलाड़ियों के रिटेंशन को लेकर चारों तरफ काफी चर्चा चल रही है। कहा जा रहा है कि अगले महीने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का आयोजन होगा। वहीं 31 अक्टूबर तक सभी फ्रेंचाइजियों को रिटेंशन लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है। इसी कड़ी में राजस्थान रॉयल्स ने भी अपनी रिटेंशन लिस्ट तैयार कर ली है। जिसमें टीम के कप्तान संजू सैमसन ओपनर यशस्वी जायसवाल और ऑलराउंडर रियान पराग को रिटेन किया जा सकता है। 

राजस्थान ने एक बार फिर से राहुल द्रविड़ को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। साथ ही माना जा रहा है कि उनके आने के बाद इस टीम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। द्रविड़ के आने के बाद राजस्थान को उम्मीद है कि उनकी देखरेख में ये टीम दोबारा आईपीएल विजेता बनेगी। वहीं इंडिया टुडे के अनुसार, इस सीजन के लिए राजस्थान संजू, यशस्वी और रियान पराग को पक्का रिटेन कर सकती है। इस पर सहमति भी बन चुकी है। इन तीनों खिलाड़ियों ने इस टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है और तीनों टीम इंडिया का भी हिस्सा हैं। 

इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स टीम के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल को लेकर आरटीएण कार्ड का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है। चहल इस टीम के साथ आईपीएल 2022 में जुड़े थे और उसके बाद से वो लगातार इस टीम के लिए अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। चहल ने आईपीएल 2024 में भी 18 विकेट लिए थे और उनके रिटेंशन से द्रविड़ को अगले सीजन में एक स्तरीय स्पिन विकल्प मिलेगा। RR के शीर्ष अधिकारी जिनमें कोच राहुल द्रविड़, क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा, CEO जैक लश मैक्रम और डेटा और एनालिटिक्स के निदेशक जाइल्स लिंडसे शामिल हैं, कथित तौर पर अपने रिटेंशन और RTM पिक्स को अंतिम रूप देने के लिए बैठकों में भाग ले रहे हैं। 

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

उत्तर प्रदेश में हाल की सांप्रदायिक हिंसा राजनीति से प्रेरित हो सकती है

योगी आदित्यनाथ शासित उत्तर प्रदेश में 13 नवंबर को...

ठाणे की एक झील में 18 वर्षीय किशोर डूबा

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस ...

ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है तो रोहित-कोहली को करना होगा ये काम, इरफान पठान ने दी सलाह

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

महिला वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी मिलाएंगे पाकिस्तान टीम से हाथ? ICC का प्रोटोकॉल बन सकता है कारण

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ होगा, योजना समाप्त होगी। रोजगार व्यवसाय में नई स्थापना।...

Asia Cup 2025 Final के सभी टिकट बिके, फेंस के क्रेज के बीच मंद पड़ा बहिष्कार का शोर

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक मामलों में उलझे रहेंगे। मांगलिक शुभ समाचार मिलेंगे। परिस्थितियां शुभता...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें