विशिष्ट सामग्री:

डी गुकेश को चैंपियन बनने पर मिली इतनी प्राइज मनी, एमएस धोनी को भी छोड़ा पीछे

डी गुकेश को चैंपियन बनने पर मिली इतनी प्राइज मनी, एमएस धोनी को भी छोड़ा पीछे

प्रतिरूप फोटो

Social Media

Kusum । Dec 13 2024 4:47PM चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले प्लेयर्स के बीच 21 करोड़ रुपये की धनराशि को बांटा जाता है, जिससे इस बार भारत के डी गुकेश को चैंपियनशिप जीतने पर कुल 11.45 करोड़ रुपये मिले हैं, जो यदि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी की सैलरी से देखा जाए तो वह काफी ज्यादा है।

भारत के ग्रैंडमास्टर डी गुकेश वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में चीन के डिंग लिरेन को हराकर सबसे कम उम्र के चैंपियन बने हैं। वहीं गुकेश की उम्र महज 18 साल है और उन्हें इस दौरान जीत हासिल करने पर एक बड़ी प्राइज मनी भी मिली है। 

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप की गिनती खेल की दुनिया की सबसे ज्यादा प्राइज मनी वाली चैंपियनशिप में शुमार की जाती है। इस चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले प्लेयर्स के बीच 21 करोड़ रुपये की धनराशि को बांटा जाता है, जिससे इस बार भारत के डी गुकेश को चैंपियनशिप जीतने पर कुल 11.45 करोड़ रुपये मिले हैं, जो यदि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी की सैलरी से देखा जाए तो वह काफी ज्यादा है, जिन्हें अगले सीजन के लिए सीएसके ने सिर्फ 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। इसके अलावा चीन के डिंग लिरेन जिनको हार का सामना करना पड़ा उन्हें 9.75 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है। 

चेस के खेल की इंटरनेशनल संस्था फिडे के नियमों के अनुसार फाइनल में खेलने वाले दोनों खिलाड़ियों को यहां तक सफर तय करने के दौरान उन्होंने जितने भी मैच जीते उसकी भी प्राइज मनी दी जाती है। जिसमें डी गुकेश को जो 11.45 करोड़ रुपये प्राइज मनी मिली है उसमें उन्हें फाइनल मुकाबले से मिली जो तीन मैचों में जीत मिली थी उसकी भी कुल 5.07 करोड़ रुपये और उन्हें इस प्राइज मनी में मिलाकर दी गई है। 

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

IND vs ENG: Sai Sudharsan ने किया टेस्ट डेब्यू, चेतेश्वर पुजारा ने पहनाई कैप

लाइव अपडेट स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस ...

ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है तो रोहित-कोहली को करना होगा ये काम, इरफान पठान ने दी सलाह

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

महिला वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी मिलाएंगे पाकिस्तान टीम से हाथ? ICC का प्रोटोकॉल बन सकता है कारण

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ होगा, योजना समाप्त होगी। रोजगार व्यवसाय में नई स्थापना।...

Asia Cup 2025 Final के सभी टिकट बिके, फेंस के क्रेज के बीच मंद पड़ा बहिष्कार का शोर

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक मामलों में उलझे रहेंगे। मांगलिक शुभ समाचार मिलेंगे। परिस्थितियां शुभता...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें