विशिष्ट सामग्री:

प्रेमी कर रहा था सहारनपुर में निकाह, प्रेमिका ने Kerala पहुंचकर रुकवाया, दूल्हा गिरफ्तार

प्रेमी कर रहा था सहारनपुर में निकाह, प्रेमिका ने Kerala पहुंचकर रुकवाया, दूल्हा गिरफ्तार

प्रतिरूप फोटो

Unsplash

प्रेमिका ने बताया कि दूल्हा दिलबहार केरल में रहकर फर्नीचर बनाने का काम करता है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बीते सात वर्षों से चल रहा है। दूल्हे ने अपनी प्रेमिका से शादी का वादा किया था। मगर अब वो किसी और से निकाह कर रहा है। इस मामले को बढ़ता देख और प्रेमिका की बातों में सच्चाई देख कर दूल्हन के पिता ने पुलिस बुलाई।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी में एक निकाह हो रहा था, जिसमें हंगामा तब हुआ जब वहां दुल्हे की प्रेमिका पहुंच गई। केरल की रहने वाली दूल्हे की प्रेमिका ने निकाह में पहुंचकर दूल्हे के बारे में बताया तो सभी के होश उड़ गए। प्रेमिका अपने साथ दूल्हे के फोटो भी लेकर गई थी और शादी में आए महमानों को अपनी प्रेम कहानी सुनाई। ये कहानी सुनकर सभी के होश उड़ गए। 

प्रेमिका ने बताया कि दूल्हा दिलबहार केरल में रहकर फर्नीचर बनाने का काम करता है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बीते सात वर्षों से चल रहा है। दूल्हे ने अपनी प्रेमिका से शादी का वादा किया था। मगर अब वो किसी और से निकाह कर रहा है। इस मामले को बढ़ता देख और प्रेमिका की बातों में सच्चाई देख कर दूल्हन के पिता ने पुलिस बुलाई। पुलिस दूल्हे और उसके पिता को पकड़ कर ले गई। इसके साथ ही ये शादी भी रुक गई। दुल्हन के पिता ने बारातियों को भी वापस भेज दिया।

बता दें कि बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी जुल्फान अपने बेटे दिलबहार की शादी के लिए बारात लेकर गागलहेड़ी पहुंचे थे। मंगलवार को दूल्हा बरात लेकर पहुंचा उसी दौरान उसकी प्रेमिका जो केरल के एर्णाकुलम जिले की रहने वाली है, उसने शादी रुकवा दी। प्रेमिका का कहना है कि युवक ने उससे शादी का वादा किया था मगर बाद में शादी ना करने के लिए बहाने बनाने लगा। दिलबहार के साथ प्रेमिका ने अपनी तस्वीरें भी दिखाई।

युवती के मुताबिक युवक ने जब शादी से इंकार किया तो प्रेमिका ने 30 नवंबर को केरल के थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस दूल्हे और उसके पिता को थाने में ले गई है। दूल्हे की प्रेमिका भी थाने में ही रही। इस मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज हो रही है। प्रेमिका दूल्हे से शादी करने पर अड़ी हुई है।

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

Travis Head did not go to the pavilion even after getting out, got a chance even after two catches

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस ...

लोकतंत्र का महापर्व बिहार चुनाव: BJP आश्वस्त, जनता देगी ऐतिहासिक जनादेश, फिर NDA सरकार

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

न्यायपालिका के सम्मान पर हमला! सोनिया गांधी ने CJI पर जूता फेंकने की घटना को बताया संविधान पर आघात

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

दिल्ली सरकार की SC से अपील, दिवाली पर सिर्फ़ प्रमाणित हरित पटाखों को मिले मंज़ूरी।

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें