विशिष्ट सामग्री:

अरविंद केजरीवाल ने इलेक्शन कमीशन से की मुलाकात, BJP के खिलाफ 3000 पन्नों के दिए सबूत

अरविंद केजरीवाल ने इलेक्शन कमीशन से की मुलाकात, BJP के खिलाफ 3000 पन्नों के दिए सबूत

ANI

केजरीवाल ने आगे कहा कि हमने चुनाव आयुक्त को बताया कि कैसे एक बीजेपी सदस्य ने शाहदरा इलाके में 11,000 लोगों के वोट काटने का काम किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर नाम हटाने की प्रक्रिया को रोका जाए

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने चुनाव आयोग पहुंचे थे। केजरीवाल ने बीजेपी पर वोटर लिस्ट से वोट काटने की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आज हमने चुनाव आयोग से मुलाकात की और उनके सामने 3000 पन्नों के सबूत सौंपे कि कैसे बीजेपी दिल्ली के लोगों के वोट काटने की साजिश कर रही है। गरीबों, अनुसूचित जाति और दलितों के वोट काटे जा रहे हैं। एक वोट का महत्व आप भली-भांति जानते हैं।

केजरीवाल ने आगे कहा कि हमने चुनाव आयुक्त को बताया कि कैसे एक बीजेपी सदस्य ने शाहदरा इलाके में 11,000 लोगों के वोट काटने का काम किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर नाम हटाने की प्रक्रिया को रोका जाए और उन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए जिन्होंने बड़े पैमाने पर नाम हटाने का आवेदन किया है। EC ने कहा है कि चुनाव से पहले कोई भी बड़े पैमाने पर डिलीट नहीं किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विधानसभाओं में हज़ारों मतदाताओं के नाम काटने की आवेदन चुनाव आयोग को दी हैं। चुनाव आयोग ने भी इन आवेदन पर चोरी-छिपे काम करना शुरू कर दिया है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने हमारी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए एक्शन लेने का आश्वासन दिया है।प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा और पार्टी नेता जैस्मीन शाह शामिल थे। बैठक को सफल बताते हुए आप सुप्रीमो ने त्वरित कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग का आभार व्यक्त किया। अगले साल फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही कथित मतदाता विलोपन एक विवादास्पद मुद्दा बन गया है। 

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

लोकतंत्र का महापर्व बिहार चुनाव: BJP आश्वस्त, जनता देगी ऐतिहासिक जनादेश, फिर NDA सरकार

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

न्यायपालिका के सम्मान पर हमला! सोनिया गांधी ने CJI पर जूता फेंकने की घटना को बताया संविधान पर आघात

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

दिल्ली सरकार की SC से अपील, दिवाली पर सिर्फ़ प्रमाणित हरित पटाखों को मिले मंज़ूरी।

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें