विशिष्ट सामग्री:

भारत 14 मार्च से एशियाई कप क्वालीफायर की तैयारी शुरू करेगा, कोच Marquez ने लंबे शिविर की मांग की

भारत 14 मार्च से एशियाई कप क्वालीफायर की तैयारी शुरू करेगा, कोच Marquez ने लंबे शिविर की मांग की

प्रतिरूप फोटो

ANI

फुटबॉल टीम एएफसी एशियाई कप 2027 क्वालीफायर के लिए अपनी तैयारी 14 मार्च से राष्ट्रीय शिविर के साथ शुरू करेगी जो आईएसएल के आखिरी लीग मैच के दो दिन बाद होगा। भारत के कोच मनोलो मार्केज ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष कल्याण चौबे को ‘लंबे शिविर’ का प्रस्ताव दिया।

नयी दिल्ली । भारतीय फुटबॉल टीम एएफसी एशियाई कप 2027 क्वालीफायर के लिए अपनी तैयारी 14 मार्च से राष्ट्रीय शिविर के साथ शुरू करेगी जो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आखिरी लीग मैच के दो दिन बाद होगा। ड्रॉ की पूर्व संध्या पर भारत के कोच मनोलो मार्केज ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष कल्याण चौबे को ‘लंबे शिविर’ का प्रस्ताव दिया। इगोर स्टिमक से पदभार संभालने के बाद मार्केज ने चार मैचों में अभी तक सफलता का स्वाद नहीं चखा है।

एआईएफएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘अपने विपणन भागीदारों से परामर्श करने के बाद एआईएफएफ को लगा कि राष्ट्रीय शिविर इंडियन सुपर लीग 2024-25 के आखिरी लीग मैच के दो दिन बाद 14 मार्च को शुरू हो सकता है। ’’ 56 वर्षीय मार्केज ने कहा, ‘‘दो दिनों तक मेरी एआईएफएफ अध्यक्ष, सीनियर अधिकारियों और एआईएफएफ के तकनीकी सदस्यों के साथ बैठकें हुईं। मुझे यकीन है कि हमने जिस तरह की तैयारियां की हैं उससे राष्ट्रीय टीम एशियाई कप क्वालीफायर में अच्छा प्रदर्शन करेगी। ’’ अंतिम दौर के लिए ड्रॉ सोमवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे होगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

उप्र : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार

प्रतिरूप फोटोCreative Commonबच्चों के संरक्षण...

Uniform Civil Code January 2025 से लागू हो जायेगी, Uttarakhand CM Dhami ने कर दिया बड़ा ऐलान

लाइव अपडेट स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस ...

ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है तो रोहित-कोहली को करना होगा ये काम, इरफान पठान ने दी सलाह

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

महिला वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी मिलाएंगे पाकिस्तान टीम से हाथ? ICC का प्रोटोकॉल बन सकता है कारण

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ होगा, योजना समाप्त होगी। रोजगार व्यवसाय में नई स्थापना।...

Asia Cup 2025 Final के सभी टिकट बिके, फेंस के क्रेज के बीच मंद पड़ा बहिष्कार का शोर

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक मामलों में उलझे रहेंगे। मांगलिक शुभ समाचार मिलेंगे। परिस्थितियां शुभता...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें