विशिष्ट सामग्री:

IND vs SL U19: श्रीलंका के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का धांसू प्रदर्शन, भारत को दिलाई फाइनल में जगह

IND vs SL U19: श्रीलंका के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का धांसू प्रदर्शन, भारत को दिलाई फाइनल में जगह

प्रतिरूप फोटो

Social Media

Kusum । Dec 6 2024 5:17PM वैभव सूर्यवंशी का बल्ला अंडर19 एशिया कप में जमकर बोल रहा है। आईपीएल ऑक्शन में करोड़पति बनने वाले सूर्यवंशी ने शुक्रवार को अपने अर्धशतक के दम पर टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जीत दिलाई। ये उनका बैक टू बैक दूसरा फिफ्टी है। श्रीलंका को हराकर भारत ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला अंडर19 एशिया कप में जमकर बोल रहा है। आईपीएल ऑक्शन में करोड़पति बनने वाले सूर्यवंशी ने शुक्रवार को अपने अर्धशतक के दम पर टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जीत दिलाई। ये उनका बैक टू बैक दूसरा फिफ्टी है। श्रीलंका को हराकर भारत ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। 

बता दें कि, श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उन्होंने 46.2 ओवर में 173 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन लकविन अबेयसिंगे ने बनाए। उन्होंने 110 गेंदों में 69 रन बनाए। इस पारी में दो छक्के और तीन चौके लगाए। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज शारुजन शानमुगनथन ने 42 रन बनाए। इन दोनों के अलावा केवल केविजा गमागे और कप्तान विहास की दहाई का आंकड़ा छू सके। 

भारत की ओऱ से चेतन शर्मा ने तीन, किरन चोरमोले और आयूष म्हात्रे ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। वहीं युद्धजीत गुहा और हार्दिक राज ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

वहीं इसके बाद भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी और 21.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। पहले विकेट के लिए आयूष म्हात्रे और वैभव ने 91 रन की साझेदारी की। आयूष विहास की गेंद पर कैच आउट हुए। वैभव ने फिर आंद्रे सिद्धार्थ के साथ साझेदारी की। वह 36 गेंदों में 67 रन बनाकर आउट हो गए। 

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

UDF ने Nilambur Bypoll 2025 को जीत लिया, केरल की राजनीतिक स्क्रिप्ट को बदल दिया

मंच 2026 केरल विधान सभा चुनाव में एक रोमांचक...

एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

लाइव अपडेट स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस ...

ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है तो रोहित-कोहली को करना होगा ये काम, इरफान पठान ने दी सलाह

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

महिला वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी मिलाएंगे पाकिस्तान टीम से हाथ? ICC का प्रोटोकॉल बन सकता है कारण

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ होगा, योजना समाप्त होगी। रोजगार व्यवसाय में नई स्थापना।...

Asia Cup 2025 Final के सभी टिकट बिके, फेंस के क्रेज के बीच मंद पड़ा बहिष्कार का शोर

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक मामलों में उलझे रहेंगे। मांगलिक शुभ समाचार मिलेंगे। परिस्थितियां शुभता...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें