विशिष्ट सामग्री:

सचिन तेंदुलकर को देख चौंक गए विनोद कांबली, ये वीडियो देखकर हो जाएंगे भावुक

सचिन तेंदुलकर को देख चौंक गए विनोद कांबली, ये वीडियो देखकर हो जाएंगे भावुक

प्रतिरूप फोटो

Social Media

Kusum । Dec 4 2024 12:36PMसचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली की मुलाकात मुंबई में अपने कोच के जन्मदिन पर उनके स्मारक के अनावरण के दौरान हुई। इस दौरान कांबली सचिन को अपने सामने देख कर बेहद खुश हुए और वो सचिन को छोड़ने का नाम नहीं ले रहे थे। दोनों के बीच हाथ मिलाने का दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली की मुलाकात मुंबई में अपने कोच के जन्मदिन पर उनके स्मारक के अनावरण के दौरान हुई। इस दौरान कांबली सचिन को अपने सामने देख कर बेहद खुश हुए और वो सचिन को छोड़ने का नाम नहीं ले रहे थे। दोनों के बीच हाथ मिलाने का दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

कांबली वीडियो में काफी अस्वस्थ दिखाई दे रहे हैं। उनकी हालात देख लोग हैरान रह गए। कई फैंस तो कांबली की हालत को देखकर भावुक हो गए। समाचार एजेंसी पीटीआई के वीडियो में देखा जा सकता है कि कांबली के पास तेंदुलकर पहुंचते हैं। दोनों हाथ मिलाते हैं। इसके बाद तेंदुलकर का हाथ कांबली नहीं छोड़ते।

बता दें कि, कांबली और तेंदुलकर ने पहली बार सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने हैरिस शील्ड मैच में अपने स्कूल शारदाश्रम विद्घामंदिर के लिए 664 रनों की साझेदारी की। दोनों ने मैच में नाबाद तिहरा शतक जड़ा। उस दौरान रमाकांत आचरेकर ही उनके कोच थे। उनकी 2019 में मौत हो गई थी। 

— Press Trust of India (@PTI_News) December 3, 2024 शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है तो रोहित-कोहली को करना होगा ये काम, इरफान पठान ने दी सलाह

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

महिला वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी मिलाएंगे पाकिस्तान टीम से हाथ? ICC का प्रोटोकॉल बन सकता है कारण

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ होगा, योजना समाप्त होगी। रोजगार व्यवसाय में नई स्थापना।...

Asia Cup 2025 Final के सभी टिकट बिके, फेंस के क्रेज के बीच मंद पड़ा बहिष्कार का शोर

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक मामलों में उलझे रहेंगे। मांगलिक शुभ समाचार मिलेंगे। परिस्थितियां शुभता...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें