विशिष्ट सामग्री:

IND vs AUS: विराट कोहली हैं चोटिल? एडिलेड टेस्ट से पहले प्रैक्टिस सत्र के दौरान पट्टी बंधवाते नजर आए Kohli

IND vs AUS: विराट कोहली हैं चोटिल? एडिलेड टेस्ट से पहले प्रैक्टिस सत्र के दौरान पट्टी बंधवाते नजर आए Kohli

प्रतिरूप फोटो

Social Media

Kusum । Dec 3 2024 4:57PMप्रैक्टिस सत्र के दौरान विराट कोहली को मेडिकल सहायता की जरूरत पड़ी जिससे फैंस को चिंता हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि, विराट कोहली चोटिल हैं? बता दें कि, भारत का एडिलेड में अभ्यास सत्र का एक वीडियो वायरल हो राह है जिसमें कोहली के घुटने में मेडिकल स्टाफ के सदस्य पट्टी बांधते दिख रहे हैं।

टीम इंडिया रोहित शर्मा की अगुवाई में 6 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलेगी। ये टेस्ट मैच डे-नाइट होगा जो कि पिंक बॉल से खेला जाएगा। लेकिन उससे पहले प्रैक्टिस सत्र के दौरान विराट कोहली को मेडिकल सहायता की जरूरत पड़ी जिससे फैंस को चिंता हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि, विराट कोहली चोटिल हैं? बता दें कि, भारत का एडिलेड में अभ्यास सत्र का एक वीडियो वायरल हो राह है जिसमें कोहली के घुटने में मेडिकल स्टाफ के सदस्य पट्टी बांधते दिख रहे हैं। 

इससे पहले पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया। जिसमें भारत ने जीता और सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई। अब दोनों टीमों के बीच पिंक बॉल टेस्ट खेला जाएगा। कोहली की फॉर्म भारत के लिए बेहद अहम है और पहले टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने लंबे समय बाद शतक भी जड़ा। 36 वर्षीय स्टार बल्लेबाज ने 143 गेंदों पर अपनी सेंचुरी जड़ी और उनका पारी ने भारत को 295 रनों से मिली जीत में अहम भूमिका निभाई। 

कोहली ने पर्थ टेस्ट में अपनी शतकीय पारी से उपलब्धि हासिल की थी। कोहली अपनी शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए थे। कोहली का ऑस्ट्रेलिया में ये सातवां टेस्ट शतक था, जबकि सचिन तेंदुलकर के अपने करियर में ऑस्ट्रेलिया में 6 शतक जड़े थे। इतना ही नहीं कोहली का ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट फॉर्मेट में ये 6 साल बाद पहला शतक था। उन्होंने आखिरी बार ऑस्ट्रेलियाई धरती पर 2018 में सैकड़ा जड़ा था।

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

मोटरसाइकिल की अज्ञात वाहन से टक्कर , दो युवकों की मौत

लाइव अपडेट स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस ...

ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है तो रोहित-कोहली को करना होगा ये काम, इरफान पठान ने दी सलाह

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

महिला वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी मिलाएंगे पाकिस्तान टीम से हाथ? ICC का प्रोटोकॉल बन सकता है कारण

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ होगा, योजना समाप्त होगी। रोजगार व्यवसाय में नई स्थापना।...

Asia Cup 2025 Final के सभी टिकट बिके, फेंस के क्रेज के बीच मंद पड़ा बहिष्कार का शोर

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक मामलों में उलझे रहेंगे। मांगलिक शुभ समाचार मिलेंगे। परिस्थितियां शुभता...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें