विशिष्ट सामग्री:

IND vs UAE U19: भारत ने यूएई को 10 विकेट से दी मात, वैभव सूर्यवंशी ने खेली विस्फोटक पारी

IND vs UAE U19: भारत ने यूएई को 10 विकेट से दी मात, वैभव सूर्यवंशी ने खेली विस्फोटक पारी

प्रतिरूप फोटो

BCCI X

Kusum । Dec 4 2024 4:39PMटीम इंडिया ने शारजाह में बुधवार को दमदार प्रदर्शन किया। उसके लिए वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वैभव के साथ-साथ आयुष मात्रे ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। आयुष ने इस दौरान नाबाद अर्धशतक लगाया। यूएई ने पहले बैटिंग करते हुए 138 रनों का लक्ष्य दिया। भारत ने इसके जवाब में महज 16.1 ओवरों में मैच जीत लिया।

  भारत ने अंडर-19 एशिया कप 2024 के एक मुकाबले में यूएई को 10 विकेट से हरा दिया है। टीम इंडिया ने शारजाह में बुधवार को दमदार प्रदर्शन किया। उसके लिए वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वैभव के साथ-साथ आयुष मात्रे ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। आयुष ने इस दौरान नाबाद अर्धशतक लगाया। यूएई ने पहले बैटिंग करते हुए 138 रनों का लक्ष्य दिया। भारत ने इसके जवाब में महज 16.1 ओवरों में मैच जीत लिया। 

यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस दौरान टीम ने 44 ओवरों में 137 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। उसके लिए सबसे ज्यादा 35 रन रेयान खान ने बनाए। जबकि कप्तान अयान खान 5 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान युद्धजीत गुहा ने 3 विकेट झटके। चेतन शर्मा ने 8 ओवरों में 27 रन देकर 2 विकेट झटके, हार्दिक पंड्या ने भी 2 विकेट लिए। केपी कार्तिकेय और आयुष मात्रे ने 1-1 विकेट लिया। 

टीम इंडिया ने यूएई को महज 16.1 ओवरों में हरा दिया। उसके लिए वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने नाबाद 76 रन बनाए। वैभव की पारी में 6 छक्के और 3 चौके शामिल रहे। आयुष मात्रे ने भी दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 51 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 67 रन बनाए। इस दौरान 4 चौके और 4 छक्के लगाए।

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है तो रोहित-कोहली को करना होगा ये काम, इरफान पठान ने दी सलाह

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

महिला वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी मिलाएंगे पाकिस्तान टीम से हाथ? ICC का प्रोटोकॉल बन सकता है कारण

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ होगा, योजना समाप्त होगी। रोजगार व्यवसाय में नई स्थापना।...

Asia Cup 2025 Final के सभी टिकट बिके, फेंस के क्रेज के बीच मंद पड़ा बहिष्कार का शोर

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक मामलों में उलझे रहेंगे। मांगलिक शुभ समाचार मिलेंगे। परिस्थितियां शुभता...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें