विशिष्ट सामग्री:

दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे नरसिंहानंद और उनके शिष्य नजरबंद

दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे नरसिंहानंद और उनके शिष्य नजरबंद

ANI

शिष्य ने मंदिर परिसर के अंदर हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया और एक घंटे तक पाठ करते रहे। नरसिंहानंद ने एक बयान में कहा, रजा, मदनी और ओवैसी हिंदुओं की सज्जनता को अपनी कमजोरी समझते हैं।

दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक को लेकर मुस्लिम धर्मगुरु तौकीर रजा द्वारा आयोजित सम्मेलन का जवाब देने के लिए दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे डासना मंदिर के पुजारी यति नरसिंहानंद और उनके शिष्यों को नजरबंद कर दिया गया।

पुलिस ने जब उन्हें रोका तो यति और उनके शिष्य ने मंदिर परिसर के अंदर हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया और एक घंटे तक पाठ करते रहे।
नरसिंहानंद ने एक बयान में कहा, रजा, मदनी और ओवैसी हिंदुओं की सज्जनता को अपनी कमजोरी समझते हैं। अगर वे हिंदुओं को डराने के लिए भीड़ जुटा सकते हैं, तो हम भी उनके सामने खड़े हो सकते हैं।


सहायक पुलिस आयुक्त (वेव सिटी) लिपि नगायच ने कहा कि रविवार सुबह नरसिंहानंद और उनके शिष्यों को उस समय नजरबंद कर दिया गया जब वे दिल्ली जाने के लिए अपने वाहनों में सवार हो रहे थे। उनके मुताबिक इलाके में पहले से ही पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। यति नरसिंहानंद ने शुक्रवार को “हिंदू समुदाय” से दिल्ली में होने वाले मुस्लिम समुदाय के एक समारोह में हनुमान चालीसा का पाठ करने का आग्रह किया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

भाजपा के दक्षिण की ओर वृद्धि: क्या यह 2026 में तमिलनाडु में दरार कर सकता है?

कोई भी रणनीति अप्रयुक्त नहीं थी। यह अभियान सांप्रदायिक...

लोकतंत्र का महापर्व बिहार चुनाव: BJP आश्वस्त, जनता देगी ऐतिहासिक जनादेश, फिर NDA सरकार

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

न्यायपालिका के सम्मान पर हमला! सोनिया गांधी ने CJI पर जूता फेंकने की घटना को बताया संविधान पर आघात

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

दिल्ली सरकार की SC से अपील, दिवाली पर सिर्फ़ प्रमाणित हरित पटाखों को मिले मंज़ूरी।

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें