विशिष्ट सामग्री:

IPL 2025 नीलामी में युजवेंद्र चहल पर हुई पैसों की बारिश, पंजाब ने 18 करोड़ में खरीदा, गेंदबाज ने बताई दिल की बात

IPL 2025 नीलामी में युजवेंद्र चहल पर हुई पैसों की बारिश, पंजाब ने 18 करोड़ में खरीदा, गेंदबाज ने बताई दिल की बात

प्रतिरूप फोटो

Social Media

Kusum । Nov 24 2024 6:50PMपंजाब किंग्स की टीम ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ लिया है। आईपीएल ऑक्शन में मिली तगड़ी रकम को लेकर चहल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। चहल ने कहा कि उन्होंने उम्मीद नहीं की थी कि, उन पर इतनी तगड़ी बोली लगेगी। जियो सिनेमा से बात करते हुए चहल ने कहा कि, उन्हें लग रहा था कि उन्हें 12-13 करोड़ रुपये तक मिल जाएंगे।

युजवेंद्र चहल आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे स्पिनर बन गए हैं। पंजाब किंग्स की टीम ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ लिया है। आईपीएल ऑक्शन में मिली तगड़ी रकम को लेकर चहल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। चहल ने कहा कि उन्होंने उम्मीद नहीं की थी कि, उन पर इतनी तगड़ी बोली लगेगी। जियो सिनेमा से बात करते हुए चहल ने कहा कि, उन्हें लग रहा था कि उन्हें 12-13 करोड़ रुपये तक मिल जाएंगे। लेकिन अब इतने पैसे मिले हैं तो अच्छा लग रहा है। ये एक स्पेशल मोमेंट है। चहल ने ये भी कहा कि उनके बहुत सारे दोस्तों को लग रहा था कि वह पंजाब की टीम में लिए जाएंगे। आखिर ये सही हो गया। इससे पहले चहल ने एक्स पर टोटका भी किया था। 

चहल ने कहा कि वह अपने घर पर हैं और ऑक्श को लेकर थोड़ी एंग्जाइट तो थी। अब एक नई टीम में जा रहा हूं अभी तक जिस तरह का प्रदर्शन आईपीएल में करता आ रहा हूं। वही करता रहूंगा, पंजाब की टीम में बॉंडिंग को लेकर भी चहल ने अपने दिल की बात कही। उन्होंने कहा कि श्रेयस अय्यर और अर्शदीप सिंह के साथ उनकी बॉंडिंग अच्छी है। इसके अलावा पहली बार रिकी पोंटिंग के साथ काम करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि अश्विन से बहुत कुछ सीखने को मिला है। क्रिकेट पार्टनशिप में ही खेला जाता है, इसलिए एक स्पिन जोड़ीदार की तलाश रहेगी। 

जब चहल से पूछा गया कि इतने पैसों के साथ वह क्या करेंगे नई गाड़ी या फिर पेंटहाउस? तो इसके जवाब में चहल ने कहा कि गाड़ी और घर तो पहले से ही है। इसलिए अब इन चीजों का शौक नहीं है। स्पिन गेंदबाज ने कहा कि आजकल इंपैक्ट प्लेयर आने के बाद बाउंड्री मैटर करती है। उन्होंने कहा कि चेन्नई के स्टेडियम में और जयपुर में खेला हूं यहां का अनुभव काम आएगा।

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

ओडिशा के बारीपदा में व्यवसायी की गला रेतकर हत्या

लाइव अपडेट स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस ...

ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है तो रोहित-कोहली को करना होगा ये काम, इरफान पठान ने दी सलाह

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

महिला वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी मिलाएंगे पाकिस्तान टीम से हाथ? ICC का प्रोटोकॉल बन सकता है कारण

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ होगा, योजना समाप्त होगी। रोजगार व्यवसाय में नई स्थापना।...

Asia Cup 2025 Final के सभी टिकट बिके, फेंस के क्रेज के बीच मंद पड़ा बहिष्कार का शोर

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक मामलों में उलझे रहेंगे। मांगलिक शुभ समाचार मिलेंगे। परिस्थितियां शुभता...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें