विशिष्ट सामग्री:

इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के बाद क्रिकेट से विदा लेंगे साउदी

इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के बाद क्रिकेट से विदा लेंगे साउदी

ANI

18 साल तक न्यूजीलैंड के लिये खेलना फख्र की बात रही लेकिन अब आगे बढने का समय है। यह शानदार सफर रहा और मैं इसमें कोई बदलाव नहीं चाहूंगा।’’ इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला 28 नवंबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होगा।

न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी इंग्लैंड के खिलाफ दिसंबर में घरेलू टेस्ट श्रृंखला के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेंगे।
न्यूजीलैंड के लिये सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में रिचर्ड हैडली (385) के बाद दूसरे स्थान पर काबिज साउदी ने कहा कि हैमिल्टन में घरेलू मैदान पर तीसरा टेस्ट उनका आखिरी होगा।


भारत दौरे पर 3 . 0 से मिली जीत से पहले साउदी ने टॉम लैथम को टेस्ट कप्तानी सौंप दी थी। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिये सौ से अधिक टेस्ट, 161 वनडे और 126 टी20 मैच खेले हैं।
उन्होंने कहा ,‘‘ मैने बचपन से हमेशा न्यूजीलैंड के लिये खेलने का सपना देखा था।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ 18 साल तक न्यूजीलैंड के लिये खेलना फख्र की बात रही लेकिन अब आगे बढने का समय है। यह शानदार सफर रहा और मैं इसमें कोई बदलाव नहीं चाहूंगा।’’
इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला 28 नवंबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होगा। दूसरा टेस्ट वेलिंगटन में छह दिसंबर से और तीसरा हैमिल्टन में 14 दिसंबर से खेला जायेगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

ये है Sania Mirza की फेवरेट डेट पार्टनर , तस्वीर शेयर कर कही दिल की बात

लाइव अपडेट स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस ...

क्या नीतीश कुमार 2025 बिहार राजनीतिक तूफान से बच सकते हैं?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जाने के लिए सिर्फ...

ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है तो रोहित-कोहली को करना होगा ये काम, इरफान पठान ने दी सलाह

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

महिला वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी मिलाएंगे पाकिस्तान टीम से हाथ? ICC का प्रोटोकॉल बन सकता है कारण

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ होगा, योजना समाप्त होगी। रोजगार व्यवसाय में नई स्थापना।...

Asia Cup 2025 Final के सभी टिकट बिके, फेंस के क्रेज के बीच मंद पड़ा बहिष्कार का शोर

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक मामलों में उलझे रहेंगे। मांगलिक शुभ समाचार मिलेंगे। परिस्थितियां शुभता...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें