विशिष्ट सामग्री:

IND vs AUS: पर्थ टेस्ट में कमेंट्री नहीं करेंगे पोंटिंग-लैंगर, आईपीएल नीलामी में रहेंगे व्यस्त

IND vs AUS: पर्थ टेस्ट में कमेंट्री नहीं करेंगे पोंटिंग-लैंगर, आईपीएल नीलामी में रहेंगे व्यस्त

प्रतिरूप फोटो

Social Media

Kusum । Nov 13 2024 3:04PMरिकी पोंटिंग और उनके साथ जस्टिन लैंगर भारत के खिलाफ 22 नवंबर से शुरू हो रहे पर्थ टेस्ट में कमेंट्री नहीं कर पाएंगे। दरअसल, वे अपने आईपीएल टीमों के साथ 24 और 25 नवंबर को जेद्दा में होने वाला मेगा नीलामी के लिए मौजूद रहेंगे। ऑस्ट्रेलियाई अखबार द एज के मुताबिक वहां के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर चैनल सेवन पर नहीं दिखेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और उनके साथ जस्टिन लैंगर भारत के खिलाफ 22 नवंबर से शुरू हो रहे पर्थ टेस्ट में कमेंट्री नहीं कर पाएंगे। दरअसल, वे अपने आईपीएल टीमों के साथ 24 और 25 नवंबर को जेद्दा में होने वाला मेगा नीलामी के लिए मौजूद रहेंगे। ऑस्ट्रेलियाई अखबार द एज के मुताबिक वहां के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर चैनल सेवन पर नहीं दिखेंगे। इससे ऑस्ट्रेलियाई टीम को नुकसान हो सकता है। टीम आगामी बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के शुरुआती मैच में एक अहम बैकरूम कोच खो सकती है। 

पंजाब किंग्स के मुख्य कोच नियुक्त किए गए रिकी पोंटिंग और लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच लैंगर को आईपीएल नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई टीम के सहायक कोच डेनियल विटोरी के साथ शामिल हो सकते हैं। विटोरी सनराइजर्स हैदराबाद के कोच हैं। द एज कि रिपोर्ट के अनुसार, अगर सेवन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत के शक्तिशाली क्रिकेट अधिकारियों के खिलाफ अपने हितों की रक्षा करने में कामयाब नहीं होता है तो पोंटिंग, लैंगर और ऑस्ट्रेलियाई सहायक कोच विटोरी पर्थ टेस्ट में नहीं होंगे। 

सेवन का ऑस्ट्रेलिया में मैच के प्रसारण के लिए फॉक्सटेल के साथ सात साल का 1.5 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का करार है। इसके बावजूद कई लोगों को डर है कि वे पोंटिंग या लैंगर को पर्थ टेस्ट के अंतिम तीन कमेंट्री करते नहीं देख पाएंगे। पिछले साल दिसंबर में मिनी ऑक्शन हुआ था और तब पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलियाई दौर पर थी। तब दिल्ली कैपिटल्स के कोच रहे पोंटिंग पर्थ टेस्ट की तीसरे दिन नीलामी में भाग लेने के लिए मैच छोड़कर रवाना हो गए थे। जबकि लैंगर मैच के अंत तक बने रहे। 

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

पुष्कर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुए की मौत

लाइव अपडेट स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस ...

ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है तो रोहित-कोहली को करना होगा ये काम, इरफान पठान ने दी सलाह

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

महिला वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी मिलाएंगे पाकिस्तान टीम से हाथ? ICC का प्रोटोकॉल बन सकता है कारण

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ होगा, योजना समाप्त होगी। रोजगार व्यवसाय में नई स्थापना।...

Asia Cup 2025 Final के सभी टिकट बिके, फेंस के क्रेज के बीच मंद पड़ा बहिष्कार का शोर

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक मामलों में उलझे रहेंगे। मांगलिक शुभ समाचार मिलेंगे। परिस्थितियां शुभता...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें