विशिष्ट सामग्री:

SA के खिलाफ डरबन नें धमाकेदार प्रदर्शन के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- ये सपोर्ट नहीं मिलता तो गर्त में…

SA के खिलाफ डरबन नें धमाकेदार प्रदर्शन के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- ये सपोर्ट नहीं मिलता तो गर्त में…

प्रतिरूप फोटो

Social Media

Kusum । Nov 9 2024 3:25PMसंजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शुरू में लगातार असफलताओं के कारण उन्हें अपनी क्षमता पर संदेह हो गया था लेकिन कप्तान और कोच के समर्थन से वह मजबूत वापसी करने में सफल रहे।

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शुरू में लगातार असफलताओं के कारण उन्हें अपनी क्षमता पर संदेह हो गया था लेकिन कप्तान और कोच के समर्थन से वह मजबूत वापसी करने में सफल रहे। सैमसन ने शुक्रवार को डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 50 गेंद पर 107 रन की शानदार पारी खेली जिससे भारत ने ये मैच 61 रन से जीता। 

संजू ने इस दौरान कहा कि, मैंने अपने करियर में कई असफलताओं का सामना किया है। मुझे लगता है कि जब आप उस असफलता से गुजरते हैं, तो आपके मन में बहुत सारे संदेह पैदा हो जाते हैं। सोशल मीडिया भी निश्चित तौर पर अपनी भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि, लेकिन आप भी खुद के बारे में बहुत कुछ सोचते हैं। संजू, क्या आप अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लिए नहीं बने हैं? मुझे लगता है कि आप आईपीएल में अच्छा कर रहे हैं। आप अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं कर रहे हैं? इसलिए मेरे मन में ऐसे बहुत सारे सवाल उठ रहे थे। लेकिन इतने सालों के अनुभव के बाद मुझे पता था कि मैं क्या कर सकता हूं। 

सैमसन ने कहा कि, अगर मैं क्रीज पर कुछ समय बिताता हूं, तो मेरे पास स्पिन और तेज गेंदबाजों पर शॉट लगाने की क्षमता है और मैं जानता हूं कि मैं निश्चित रूप से टीम के लिए अच्छा योगदान दे सकता हूं। मैं मैच जीत सकता हूं ये भी एक वास्तविकता है। निश्चित रूप से हैं बहुत सारे उतार-चढ़ाव रहे हैं, लेकिन इसका उल्टा भी वास्तव में अच्छा है। मैं खुद से यही कहता रहा।  

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है तो रोहित-कोहली को करना होगा ये काम, इरफान पठान ने दी सलाह

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

महिला वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी मिलाएंगे पाकिस्तान टीम से हाथ? ICC का प्रोटोकॉल बन सकता है कारण

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ होगा, योजना समाप्त होगी। रोजगार व्यवसाय में नई स्थापना।...

Asia Cup 2025 Final के सभी टिकट बिके, फेंस के क्रेज के बीच मंद पड़ा बहिष्कार का शोर

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक मामलों में उलझे रहेंगे। मांगलिक शुभ समाचार मिलेंगे। परिस्थितियां शुभता...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें