विशिष्ट सामग्री:

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने बढ़ाया पहला कदम, IOA ने आईओसी को लिखा पत्र

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने बढ़ाया पहला कदम, IOA ने आईओसी को लिखा पत्र

प्रतिरूप फोटो

Social Media

Kusum । Nov 5 2024 2:32PM2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी करने के लिए भारत ने एक कदम आगे बढ़ा दिया है। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, भारतीय ओलंपिक संघ ने इस संबंध में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति को पत्र भेजा है। केंद्रीय खेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, आईओए ने एक अक्टूबर को आईओसी को आधिकारिक रूप से भविष्य में ओलंपिक की मेजबानी करने की इच्छा जताई और पत्र लिखा।

भारत ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी करने के लिए एक कदम आगे बढ़ा दिया है। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, भारतीय ओलंपिक संघ ने इस संबंध में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति को पत्र भेजा है। केंद्रीय खेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, आईओए ने एक अक्टूबर को आईओसी को आधिकारिक रूप से भविष्य में ओलंपिक की मेजबानी करने की इच्छा जताई और पत्र लिखा।

 

भारत लंबे समय से 2036 ओलंपिक की मेजबानी करने की इच्छा जता चुका है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कई मौकों पर इस बारे में राय रखी और अपने इरादे जाहिर किए हैं। हालांकि, अब भारत ने इस दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। 

पीएम मोदी सितंबर में अमेरिका दौरे पर थे उस दौरान उन्होंने वहां न्यूयॉर्क के इनडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि, अभी कुछ दिन पहले पेरिस ओलंपिक खत्म हुआ है। अगले ओलंपिक का मेजबान अमेरिका है। बहुत जल्द आप भारत में भी ओलंपिक देखेंगे। हम 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए ओलंपिक 2036 की मेजबानी पर बड़ी बात कही थी। 

उन्होंने कहा था कि भारत ने ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीएम ने जानकारी देते हुए बताया था कि आईओए ने इस आयोजन को भारत में लाने के लिए आईओसी के भावी मेजबान आयोग के साथ बातचीत शुरू कर दी है।  

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

IPL 2025 में MS Dhoni खेलेंगे या नहीं CSK के सीईओ ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा?

प्रतिरूप फोटोSocial MediaKusum । Oct 21 2024 4:48PMसीएसके एमएस...

ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है तो रोहित-कोहली को करना होगा ये काम, इरफान पठान ने दी सलाह

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

महिला वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी मिलाएंगे पाकिस्तान टीम से हाथ? ICC का प्रोटोकॉल बन सकता है कारण

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ होगा, योजना समाप्त होगी। रोजगार व्यवसाय में नई स्थापना।...

Asia Cup 2025 Final के सभी टिकट बिके, फेंस के क्रेज के बीच मंद पड़ा बहिष्कार का शोर

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक मामलों में उलझे रहेंगे। मांगलिक शुभ समाचार मिलेंगे। परिस्थितियां शुभता...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें