विशिष्ट सामग्री:

महिला क्रिकेट के लिए ICC ने कर दिया बड़ा ऐलान, 4 वर्ल्ड कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी का होगा आयोजन

महिला क्रिकेट के लिए ICC ने कर दिया बड़ा ऐलान, 4 वर्ल्ड कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी का होगा आयोजन

प्रतिरूप फोटो

Social Media

Kusum । Nov 4 2024 6:33PMआईसीसी ने 2025-2029 तक के लिए महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए एक शेड्यूल जारी किया है। जिसे फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम नाम दिया गया है। ये पहल आईसीसी विमेंस चैंपियनशिप साइकल का हिस्सा होगी, जिसके तहत अगले 4 साल के भीतर महिला क्रिकेटरों के बीच 44 एकदिवसीय सीरीज खेलनी जाएंगी।

इंटरनेशनल क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी ने 2025-2029 तक के लिए महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए एक शेड्यूल जारी किया है। जिसे फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम नाम दिया गया है। ये पहल आईसीसी विमेंस चैंपियनशिप साइकल का हिस्सा होगी, जिसके तहत अगले 4 साल के भीतर महिला क्रिकेटरों के बीच 44 एकदिवसीय सीरीज खेलनी जाएंगी। लेकिन इस पहल की सबसे दिलचस्प बात ये है कि 2025-2029 तक प्रत्येक साल महिला क्रिकेटरों के लिए एक आईसीसी टूर्नामेंट करवाया जाएगा। 

ये प्रोग्राम 2029 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप को नजर में रखते हुए सेट किया गया है। इमें 11 टीम भाग लेंगी। जिम्बाब्वे इस टूर्नामेंट में डेब्यू कर रहा होगा। जो महिला क्रिकेट की वैश्विक स्तर पर वृद्धि में योगदान देगा। अगले चार साल के भीतर हर टीम अपने घर पर चार और विदेशी सरजमीं पर भी चार वनडे सीरीज खेलेगी। इस तरह कुल 44 सीरीज खेली जाएंगी। प्रत्येक सीरीज 3 मैचों की होगी, यानी सभी टीमों के बीच कुल 132 मुकाबले खेले जाएंगे। 

FTP ये भी सुनिश्चित करेगा कि अगले चार साल के भीतर महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा से ज्यादा मैच खेले जा सकें। बताते चलें कि ये प्रोग्राम 2025 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद शुरू होगा। 2025-2029 तक महिला क्रिकेट टीमों के बीच 400 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। 

2025 में महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप होगा जिसकी मेजबानी भारत करने वाला है। 2026 में महिला टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। अब तक सिर्फ पुरुष क्रिकेट में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होता आया था, लेकिन 2027 में पहली बार महिला क्रिकेट टीमों के बीच भी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की रेस लगेगी। वहीं 2028 में फिर से टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। जिसे अब तक ऑस्ट्रेलिया 6 बार जीत चुका है। 

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

शेखपुर जाफर पंचायत भवन कैंपस में बनाए जा रहे पीडीएस राशन गोदाम में पीली ईट से हो रहा निर्माण।

सोहावल/अयोध्यासोहावल ब्लॉक के शेखपुर जाफर पंचायत भवन कैंपस...

ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है तो रोहित-कोहली को करना होगा ये काम, इरफान पठान ने दी सलाह

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

महिला वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी मिलाएंगे पाकिस्तान टीम से हाथ? ICC का प्रोटोकॉल बन सकता है कारण

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ होगा, योजना समाप्त होगी। रोजगार व्यवसाय में नई स्थापना।...

Asia Cup 2025 Final के सभी टिकट बिके, फेंस के क्रेज के बीच मंद पड़ा बहिष्कार का शोर

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक मामलों में उलझे रहेंगे। मांगलिक शुभ समाचार मिलेंगे। परिस्थितियां शुभता...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें