विशिष्ट सामग्री:

IND vs NZ: यशस्वी जायसवाल का नाया कारनामा, घरेलू मैदान पर कैलेंडर इयर में 1000 टेस्ट रन पूरे

IND vs NZ: यशस्वी जायसवाल का नाया कारनामा, घरेलू मैदान पर कैलेंडर इयर में 1000 टेस्ट रन पूरे

प्रतिरूप फोटो

Social Media

Kusum । Oct 26 2024 12:41PMभारतीय टीम ने लंच तक किसी तरह खुद को मैच में बनाए रखा है। टीम ने एक विकेट खोकर 81 रन बना लिए थे। इस दौरान टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपनी फिफ्टी भी पूरी कर ली है, और दिग्गजों के क्लब में एंट्री कर ली है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे टेस्ट मैच में मेजबान टीम को जीत के लिए 359 रनों का लक्ष्य मिला है। भारतीय टीम ने लंच तक किसी तरह खुद को मैच में बनाए रखा है। टीम ने एक विकेट खोकर 81 रन बना लिए थे। इस दौरान टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपनी फिफ्टी भी पूरी कर ली है, और दिग्गजों के क्लब में एंट्री कर ली है। जायसवाल लंच के समय 46 और शुभमन गिल 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। 

भारतीय टीम ने 359 रन के जवाब में तेज शुरुआत की। 5.4 ओवर में टीम का स्कोर 34 के पार था। इसी समय पर रोहित शर्मा आउट हुए। उन्होंने 16 गेंदों में 8 रन बनाए। यहां से शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने पारी को संभाला और लंच तक 12 ओवर में टीम का स्कोर 81 रन तक पहुंचाया। 

यशस्वी जायसवाल ने छठे ओवर में 22 रन का आंकड़ा पार किया जिसके साथ घर पर उनके इस कैलेंडर इयर में 1000 टेस्ट रन पूरे हो गए। उनसे पहले भारत के केवल दो ही खिलाड़ी ये कारनामा कर पाए हैं। सुनील गावस्कर ने 1979 में और गुणप्पा विश्वनाम ने भी साल 1979 में ही घर पर 1000 टेस्ट रन बनाए थे। 

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को तीसरे दिन के पहले ही घंटे में ऑलराउंडर कर दिया। रविंद्र जडेजा ने दिन की पहली सफलता टॉम ब्लंडेल को आउट करके दिलाई। विकेटकीपर बल्लेबाज 41 रन बना चुका था। वहीं इसके बाद मिचेल सैंटनर भी जडेजा का ही शिकार बने और केवल चार ही रन बना पाए। 

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है तो रोहित-कोहली को करना होगा ये काम, इरफान पठान ने दी सलाह

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

महिला वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी मिलाएंगे पाकिस्तान टीम से हाथ? ICC का प्रोटोकॉल बन सकता है कारण

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ होगा, योजना समाप्त होगी। रोजगार व्यवसाय में नई स्थापना।...

Asia Cup 2025 Final के सभी टिकट बिके, फेंस के क्रेज के बीच मंद पड़ा बहिष्कार का शोर

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक मामलों में उलझे रहेंगे। मांगलिक शुभ समाचार मिलेंगे। परिस्थितियां शुभता...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें