विशिष्ट सामग्री:

आईसीसी के नए चेयरमैन जय शाह ने 2032 ब्रिसबेन ओलंपिक के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की

आईसीसी के नए चेयरमैन जय शाह ने 2032 ब्रिसबेन ओलंपिक के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की

प्रतिरूप फोटो

Social Media

Kusum । Dec 12 2024 4:13PM
ब्रिसबेन 2032 आयोजन समिति की प्रमुख सिंडी हुक और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले ने भाग लिया। भारतीय क्रिकेट बार्ड (बीसीसीआई) के पूर्व सचिव के भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले तीसरे क्रिकेट टेस्ट को देखने की उम्मीद है जो शनिवार से गाबा में शुरू होगा।

इस महीने की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन का पदभार संभालने वाले जय शाह ने बृहस्पतिवार को 2032 ब्रिसबेन ओलंपिक आयोजन समिति के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की और ग्रीष्मकालीन खेलों में क्रिकेट को शामिल करने की संभावना पर चर्चा की।

क्रिकेट 128 साल बाद ओलंपिक में वापसी करेगा जब यह 2028 लॉस एंजिलिस खेलों का हिस्सा होगा। ब्रिसबेन में 2032 में क्रिकेट को शामिल करने की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
शाह ने बैठक की तस्वीरों के साथ एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘ओलंपिक आंदोलन में क्रिकेट की भागीदारी के लिए बहुत ही रोमांचक समय है – आज ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में ब्रिसबेन 2032 आयोजन समिति के साथ बैठक। हुई।’’


बैठक में ब्रिसबेन 2032 आयोजन समिति की प्रमुख सिंडी हुक और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले ने भाग लिया।
भारतीय क्रिकेट बार्ड (बीसीसीआई) के पूर्व सचिव के भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले तीसरे क्रिकेट टेस्ट को देखने की उम्मीद है जो शनिवार से गाबा में शुरू होगा।

शाह की तत्काल प्राथमिकताओं में फरवरी-मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का समाधान खोजना है। सभी हितधारकों ने हाइब्रिड मॉडल पर सहमति व्यक्त की है लेकिन अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है जिससे टूर्नामेंट के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

— Jay Shah (@JayShah) December 12, 2024 शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

शेखपुर जाफर पंचायत भवन कैंपस में बनाए जा रहे पीडीएस राशन गोदाम में पीली ईट से हो रहा निर्माण।

सोहावल/अयोध्यासोहावल ब्लॉक के शेखपुर जाफर पंचायत भवन कैंपस...

ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है तो रोहित-कोहली को करना होगा ये काम, इरफान पठान ने दी सलाह

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

महिला वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी मिलाएंगे पाकिस्तान टीम से हाथ? ICC का प्रोटोकॉल बन सकता है कारण

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ होगा, योजना समाप्त होगी। रोजगार व्यवसाय में नई स्थापना।...

Asia Cup 2025 Final के सभी टिकट बिके, फेंस के क्रेज के बीच मंद पड़ा बहिष्कार का शोर

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक मामलों में उलझे रहेंगे। मांगलिक शुभ समाचार मिलेंगे। परिस्थितियां शुभता...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें