विशिष्ट सामग्री:

साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाबर आजम कर सकते हैं ये कमाल, खतरे में है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाबर आजम कर सकते हैं ये कमाल, खतरे में है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

प्रतिरूप फोटो

Social Media

Kusum । Dec 10 2024 6:13PM बाबर आजम के पास मंगलवार को एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है। बाबर आजम टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के काफी करीब हैं। वह भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ेंगे, जिनके नाम ये वर्ल्ड रिकॉर्ड है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में अगर बाबर आजम 40 रन बना लेते हैं।

india vs australia, border gavaskar trophy, ind vs aus, indian cricket team, babar azam, virat kohli, rohit sharma, cricket news in hindi, sports latest news, बाबर आजम, रोहित शर्मा, विराट कोहली

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के पास मंगलवार को एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है। बाबर आजम टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के काफी करीब हैं। वह भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ेंगे, जिनके नाम ये वर्ल्ड रिकॉर्ड है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में अगर बाबर आजम 40 रन बना लेते हैं तो वह रोहित शर्मा को टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पीछे छोड़ देंगे। 

पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। पिछली पांच टी20 पारियों में वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। हालांकि, अफ्रीका के खिलाफ वह शानदार प्रदर्शन करके टीम की जीत में अहम भूमिका निभाना चाहेंगे। बाबर आजम की नजरें विराट कोहली के भी एक रिकॉर्ड पर होंगी। दोनों बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल में 39-39 अर्धशतक लगाए हैं। अगर बाबर आगामी सीरीज में एक और अर्धशतक लगा लेते हैं तो वह कोहली को इस लिस्ट में पीछे छोड़ देंगे। 

वहीं बाबर आजम एक अनचाहे रिकॉर्ड लिस्ट में भी अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। अगर वह बिना रन बनाए आउट होते हैं तो वह कोहली के टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। बाबर ने ऑस्ट्रेलिया के  खिलाफ पिछळे महीने टी20 मैच खेला था, जहां उन्होंने 28 गेंद में 41 बनाए।

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

मोहन यादव की मध्य प्रदेश प्लेबुक: मिथक, गाय राजनीति और संघ लॉयल्टी

कुछ साल पहले तक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन...

ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है तो रोहित-कोहली को करना होगा ये काम, इरफान पठान ने दी सलाह

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

महिला वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी मिलाएंगे पाकिस्तान टीम से हाथ? ICC का प्रोटोकॉल बन सकता है कारण

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ होगा, योजना समाप्त होगी। रोजगार व्यवसाय में नई स्थापना।...

Asia Cup 2025 Final के सभी टिकट बिके, फेंस के क्रेज के बीच मंद पड़ा बहिष्कार का शोर

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक मामलों में उलझे रहेंगे। मांगलिक शुभ समाचार मिलेंगे। परिस्थितियां शुभता...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें