विशिष्ट सामग्री:

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया टीम दो गुटों में बंटी? ट्रैविस हेड ने दिया ये जवाब

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया टीम दो गुटों में बंटी? ट्रैविस हेड ने दिया ये जवाब

प्रतिरूप फोटो

Social Media

Kusum । Dec 2 2024 6:43PMट्रेविस हेड ने खुलकर अपनी बात रखी और कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम में किसी तरह का मतभेद नहीं है। हेड ने पर्थ टेस्ट को याद करते हुए कहा कि, मुझे याद है कि वह मैच जल्दी खत्म हो गया था। हमने उस मैच का भरपूर आनंद लिया था। फिर से ऐसा करना अच्छा होगा लेकिन मुझे नहीं लगता कि अगले मैच में ऐसा होगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला टेस्ट पर्थ में खेला गया था जिसे भारत ने जीत लिया। वहीं अब दोनों टीमों के बीच 6 दिसंबर से एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट खेला जाएगा। लेकिन उससे पहले मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम में फूट की खबरें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि, ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम बैटर्स औऱ बॉलर्स के ग्रुप में बंट गया है और टीम में मतभेद चल रहे हैं। कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने भी इसको लेकर अपनी बात रखी है। हालांकि, अब ट्रेविस हेड ने इस पर बयान दिया है। 

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट से पहले ट्रेविस हेड ने खुलकर अपनी बात रखी और कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम में किसी तरह का मतभेद नहीं है। हेड ने पर्थ टेस्ट को याद करते हुए कहा कि, मुझे याद है कि वह मैच जल्दी खत्म हो गया था। हमने उस मैच का भरपूर आनंद लिया था। फिर से ऐसा करना अच्छा होगा लेकिन मुझे नहीं लगता कि अगले मैच में ऐसा होगा। हेड ने इसके साथ ही कहा कि ऑस्ट्रेलिया की आउट ऑफ फॉर्म बैटिंग और बॉलिंग यूनिट के बीच किसी तरह का मतभेद नहीं है। पहले टेस्ट के दौरान जोश हेजलवुड के एक बयान के बाद टीम के अंदर मतभेद की आशंका व्यक्त की जाने लगी थी। 

उन्होंने कहा कि, हमें दोनों डिपार्टमेंट यानी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से काफी उम्मीदे हैं। ये एक बहुत ही पर्सनल गेम है। बल्लेबाजी में हम मजबूत पकड़ बनाना चाहते हैं और हम जानते हैं कि हमारे गेंदबाजों ने पहले भी किस तरह का प्रदर्शन किया है। उन्होंने हमें कई बार परेशानियों से उबारा है। हेड को पूरा विश्वास है कि हमारी टीम प्रतिकूल परिस्थितियों से अच्छी तरह से निपटी है। पिछले तीन या चार सालों में हमने हर चुनौती का अच्छी तरह से सामना किया है। पिचले कुछ सालों में कई टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच हारने के बाद अच्छी वापसी की और सच में अच्छा प्रदर्शन किया है। 

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है तो रोहित-कोहली को करना होगा ये काम, इरफान पठान ने दी सलाह

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

महिला वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी मिलाएंगे पाकिस्तान टीम से हाथ? ICC का प्रोटोकॉल बन सकता है कारण

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ होगा, योजना समाप्त होगी। रोजगार व्यवसाय में नई स्थापना।...

Asia Cup 2025 Final के सभी टिकट बिके, फेंस के क्रेज के बीच मंद पड़ा बहिष्कार का शोर

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक मामलों में उलझे रहेंगे। मांगलिक शुभ समाचार मिलेंगे। परिस्थितियां शुभता...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें