विशिष्ट सामग्री:

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला ने प्रेमी की मां को मार डाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला ने प्रेमी की मां को मार डाला

प्रतिरूप फोटो

Creative Common

मेडिकल थाना की पुलिस को एक महिला पर चाकू से हमले की सूचना मिली और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दीपाली को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में अवैध प्रेम संबंध का विरोध करने पर एक महिला ने प्रेमी की मां की कथित तौर पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार आरोपी महिला सोनी चार बच्चों की मां है और अपने पति से अलग रह रही है। उसने बताया कि मृतक महिला की पहचान दीपाली के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर शाम मेडिकल थाना की पुलिस को एक महिला पर चाकू से हमले की सूचना मिली और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दीपाली को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने दावा किया कि आरोपी महिला सोनी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
सिंह ने कहा, ‘‘सोनी ने बताया कि दीपाली के बेटे के साथ उसका अवैध संबंध था जिसका दीपाली विरोध करती थी। इसके चलते उसने उसे जान से मारने की साजिश रची।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

लोकतंत्र का महापर्व बिहार चुनाव: BJP आश्वस्त, जनता देगी ऐतिहासिक जनादेश, फिर NDA सरकार

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

न्यायपालिका के सम्मान पर हमला! सोनिया गांधी ने CJI पर जूता फेंकने की घटना को बताया संविधान पर आघात

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

दिल्ली सरकार की SC से अपील, दिवाली पर सिर्फ़ प्रमाणित हरित पटाखों को मिले मंज़ूरी।

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें