विशिष्ट सामग्री:

IND vs AUS: पिंक बॉल टेस्ट में इस खिलाड़ी की हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम में एंट्री, 8000 रन और 200 विकेट कर चुका है अपने नाम

IND vs AUS: पिंक बॉल टेस्ट में इस खिलाड़ी की हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम में एंट्री, 8000 रन और 200 विकेट कर चुका है अपने नाम

प्रतिरूप फोटो

Social Media

Kusum । Nov 28 2024 12:35PMदरअसल, मौजूदा ऑलराउंडर मिचेल मार्श की फिटनेस संबंधी चिंताओं के कारण ऑस्ट्रेलिया ने वेबस्टर को टीम में शामिल किया है। तस्मानियाई खिलाड़ी को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, इससे पहले टीम के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने दावा किया था कि मेजबान टीम 6 दिसंबर से शुरू होने वाले डे-नाइट टेस्ट के लिए 13 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं करेगी।

एडिलेड में होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम में ब्यू वेबस्टर की एंट्री हुई है। दरअसल, मौजूदा ऑलराउंडर मिचेल मार्श की फिटनेस संबंधी चिंताओं के कारण ऑस्ट्रेलिया ने वेबस्टर को टीम में शामिल किया है। तस्मानियाई खिलाड़ी को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, इससे पहले टीम के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने दावा किया था कि मेजबान टीम 6 दिसंबर से शुरू होने वाले डे-नाइट टेस्ट के लिए 13 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं करेगी। 

33 साल के मिचेल मार्श को पर्थ में सीरीज के पहले मैच के बाद चोट लगी थी। उन्होंने ऑप्टस स्टेडियम में 17 ओवर फेंके थे। पर्थ टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराया था। तस्मानिया के होबार्ट में एक दिसंबर 1993 में जन्में ब्यू वेबस्टर का घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड बेहतरीन है। उन्होंने अब तक 93 फर्स्ट क्लास, 54 लिस्ट ए और 89 टी20 मैच खेले हैं। 

ब्यू वेबस्टर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 37.83 के औसत से 5297 रन और 148 विकेट लिए हैं। इसमें उनके 12 शतक और 24 अर्धशतक भी शामिल हैं। वहीं, लिस्ट ए में 31.35 के औसत से 1317 रन और 44 विकेट लिए हैं। इसमें एक शतक और 7 फिफ्टी शामिल हैं। टी20 क्रिकेट में उन्होंने 27.16 के औसत से 1630 रन बनाए हैं जबकि 21 विकेट अपने नाम किए हैं। 

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

जम्मू के अखनूर सेक्टर में IED विस्फोट, सेना के 2 जवान शहीद

लाइव अपडेट स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस ...

ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है तो रोहित-कोहली को करना होगा ये काम, इरफान पठान ने दी सलाह

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

महिला वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी मिलाएंगे पाकिस्तान टीम से हाथ? ICC का प्रोटोकॉल बन सकता है कारण

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ होगा, योजना समाप्त होगी। रोजगार व्यवसाय में नई स्थापना।...

Asia Cup 2025 Final के सभी टिकट बिके, फेंस के क्रेज के बीच मंद पड़ा बहिष्कार का शोर

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक मामलों में उलझे रहेंगे। मांगलिक शुभ समाचार मिलेंगे। परिस्थितियां शुभता...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें