विशिष्ट सामग्री:

पाकिस्तान में हिंसा के कारण श्रीलंकाई टीम ने बीच में छोड़ा दौरा, चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पर उठे सवाल

पाकिस्तान में हिंसा के कारण श्रीलंकाई टीम ने बीच में छोड़ा दौरा, चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पर उठे सवाल

प्रतिरूप फोटो

Social Media

Kusum । Nov 27 2024 1:52PMहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवाल को पुष्टि की है कि श्रीलंका क्रिकेट के साथ सलाह मशविरे के बाद उसने पाकिस्तान शाहीन और श्रीलंका ए के बीच होने वाले आखिरी दो 50 ओवर के मैच को स्थगित कर दिया है। वहीं अब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में लगातार हिंसा बढ़ने से श्रीलंका की ए टीम ने अपना पाकिस्तान का दौरान बीच में छोड़ दिया और अपने वतन लौट गई है। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवाल को पुष्टि की है कि श्रीलंका क्रिकेट के साथ सलाह मशविरे के बाद उसने पाकिस्तान शाहीन और श्रीलंका ए के बीच होने वाले आखिरी दो 50 ओवर के मैच को स्थगित कर दिया है। वहीं अब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

पीसीबी भले ही चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर आश्वस्त नजर आ रहा है लेकिन उम्मीद बेहद कम है। भारत ने अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया है। वहीं पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल के लिए भी तैयार नहीं है। पाकिस्तान के मौजूदा हालात भी इस ओर इशारा कर रहे हैं कि इस देश से चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छिन सकती है। 

ये पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में हिंसा हो रही है, बल्कि कुछ दिन पहले महिलाओं की राष्ट्रीय चैंपियनशिप रद्द हो गई थी। टीम होटल में आग लगने के कारण ये पैसला किया गया था। वहीं अब पाकिस्ता के दौरे पर गई श्रीलंकाई टीम को भी वापस लौटना पड़ा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को संदेह से देखा जा रहा है कि वह वाकई देश में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर सकता है?

पीसीबी ने मंगलवार की इस बात की भी पुष्टि की है कि श्रीलंका और शाहीन के बीच होने वाले आखिरी दो वनडे मैच को स्थगित कर दिया है। स्थगित किए गए मैच बुधवार और शुक्रवार को रावलपिंडी में खेले जाने थे। पाकिस्तान शाहीन ने सोमवार को इस्लामाबाद में पहले मैच में मेहमान टीम को 108 रन से हराया था। पीसीबी ने कहा था कि दोनों बोर्ड सीरीज को पूरा करने के लिए नई तारीखों को अंतिम रूप देंगे।

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है तो रोहित-कोहली को करना होगा ये काम, इरफान पठान ने दी सलाह

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

महिला वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी मिलाएंगे पाकिस्तान टीम से हाथ? ICC का प्रोटोकॉल बन सकता है कारण

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ होगा, योजना समाप्त होगी। रोजगार व्यवसाय में नई स्थापना।...

Asia Cup 2025 Final के सभी टिकट बिके, फेंस के क्रेज के बीच मंद पड़ा बहिष्कार का शोर

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक मामलों में उलझे रहेंगे। मांगलिक शुभ समाचार मिलेंगे। परिस्थितियां शुभता...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें