
प्रतिरूप फोटो
Social Media
इंडियन प्रीमियर लीग के 2025 सीजन से पहले हुए मेगा ऑक्शन के बाद कई खिलाड़ियों का अपनी पुरानी टीमों से रिश्ता खत्म हो गया। उनमें से एक ऋषभ पंत भी शामिल हैं। पंत दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे और टीम के लिए कप्तानी की, लेकिन अब वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। 9 साल का लंबा समय दिल्ली कैपिटल्स में गुजारने के बाद अब वह अलग हो रहे हैं तो उन्होंने भावुक पोस्ट लिखकर फ्रेंचाइजी का शुक्रिया किया है।
वहीं दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किए गए पंत आईपीएल के इतिहास में सबसे मंहगे खिलाड़ी बन गए। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीद कर नया रिकॉर्ड बना दिया। वहीं अब पंत नए सफर की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी पूर्व टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है। पंत ने दिल्ली फ्रेंचाइजी को अलविदा कहते हुए याद किया है कि वह किस तरह एक युवा के रूप में टीम में शामिल हुए थे, जो हर मुश्किल समय पर उनके साथ थी।
पत ने लिखा कि, मैदान पर रोमांच से मैदान के बाहर के शानदार पलों तक दिल्ली कैपिटल्स के साथ सफर अद्भुत रहा है। इस सफर की कभी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। मैं एक युवा के रूप में यहां आया था और पिछले 9 सालों में हम एक साथ बढ़ हैं। पंत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में अपने आक्रामक खेल से सभी को प्रभावित किया था। उसी साल टीम ने उन्हें अपने साथ जोड़ा और हर सीजन के लिए रिटेन किया। अब तक 111 मैच खेल चुके पंत टूर्नामेंट के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 35.31 की औसत से 3248 रन बनाए हैं।
— Rishabh Pant (@RishabhPant17) November 26, 2024 शेयर करें
अन्य न्यूज़
