विशिष्ट सामग्री:

Nationalist Congress Party ने अजित पवार को महाराष्ट्र विधानसभा में पार्टी का नेता चुना

Nationalist Congress Party ने अजित पवार को महाराष्ट्र विधानसभा में पार्टी का नेता चुना

प्रतिरूप फोटो

ANI

पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य सुनील तटकरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में पवार को विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया। पवार के सहयोगी अनिल पाटिल को फिर से मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया।

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने पार्टी अध्यक्ष अजित पवार को रविवार को विधानसभा में पार्टी का नेता चुना। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य सुनील तटकरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में पवार को विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया।

पवार के सहयोगी अनिल पाटिल को फिर से मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया। पाटिल सदन के सत्रों के दौरान विधायकों की उपस्थिति पर नजर रखेंगे और विभिन्न विषयों पर बोलने के उनके अनुरोध पर विचार करेंगे।

राकांपा और महायुति में उसकी सहयोगियों भारतीय जनता पार्टी तथा शिवसेना ने राज्य विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 288 में से 233 सीट जीतीं। राकांपा ने 59 सीट पर चुनाव लड़ा और 41 सीट जीतीं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

IPL 2025 के बचे हुए मैच कब होंगे शुरू? 11 मई को BCCI ले सकती है फैसला

लाइव अपडेट स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस ...

नीरजा माधव को राष्ट्रीय मैथिली शरण गुप्त सम्मान

लाइव अपडेट स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस ...

लोकतंत्र का महापर्व बिहार चुनाव: BJP आश्वस्त, जनता देगी ऐतिहासिक जनादेश, फिर NDA सरकार

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

न्यायपालिका के सम्मान पर हमला! सोनिया गांधी ने CJI पर जूता फेंकने की घटना को बताया संविधान पर आघात

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

दिल्ली सरकार की SC से अपील, दिवाली पर सिर्फ़ प्रमाणित हरित पटाखों को मिले मंज़ूरी।

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें