विशिष्ट सामग्री:

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में Tilak Verma का बेहतरीन प्रदर्शन, टी20 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में Tilak Verma का बेहतरीन प्रदर्शन, टी20 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

प्रतिरूप फोटो

Social Media

Kusum । Nov 23 2024 1:19PM तिलक वर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है। उन्होंने मेघालय के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए शत लगाया। इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में लगातार तीन शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। तिलक वर्मा ने इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी दोनों मुकाबलों में शतक लगाए थे।

भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है। उन्होंने मेघालय के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए शत लगाया। इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में लगातार तीन शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। तिलक वर्मा ने इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी दोनों मुकाबलों में शतक लगाए थे। 

तिलक वर्मा टी20 सीरीज में 150 से ज्यादा का स्कोर करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बने। उन्होंने श्रेयस अय्यर के पिछले सर्वश्रेष्ठ स्कोर 147 को पीछे छोड़ दिया है। तिलक ने 67 गेंदों पर 14 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 151 रन बनाए। 

हैदराबाद के कप्तान तिलक वर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले मैच में मेघालय के खिलाफ महज 51 गेंद में अपना शतक पूरा किया। ये 10 दिन में तीसरा मौका था जब उन्होंने टी20 क्रिकेट में 3 अंकों का आंकड़ा पार किया। तिलक वर्मा मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए। उन्होंने 28 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। 

संयोगवश साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में ही तिलक वर्मा टीम इंडिया के अपने साथी संजू सैमसन के बाद लगातार टी20 शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे। 22 वर्षीय तिलक वर्मा ने अब तक कुल 92 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 90 पारियों में 3,006 टी20 रन बनाए हैं इसमें उनके 4 शतक भी शामिल हैं।  

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

कश्मीर विध्वंस पोस्ट पहलगाम हमला अधिकारों और प्रतिशोध पर अलार्म उठाते हैं

वे सूर्यास्त पर आए, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले...

Muradabad में मिला शिवलिंग, गौरी शंकर मंदिर की खुदाई में आया सामने

लाइव अपडेट स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस ...

कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

प्रतिरूप फोटोCreative Commonबेंगलुरू अंतरराष्ट्रीय हवाई...

ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है तो रोहित-कोहली को करना होगा ये काम, इरफान पठान ने दी सलाह

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

महिला वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी मिलाएंगे पाकिस्तान टीम से हाथ? ICC का प्रोटोकॉल बन सकता है कारण

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ होगा, योजना समाप्त होगी। रोजगार व्यवसाय में नई स्थापना।...

Asia Cup 2025 Final के सभी टिकट बिके, फेंस के क्रेज के बीच मंद पड़ा बहिष्कार का शोर

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक मामलों में उलझे रहेंगे। मांगलिक शुभ समाचार मिलेंगे। परिस्थितियां शुभता...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें