विशिष्ट सामग्री:

Ranji Trophy में मोहम्मद शमी ने काटा गदर, मध्य प्रदेश के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे

Ranji Trophy में मोहम्मद शमी ने काटा गदर, मध्य प्रदेश के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे

प्रतिरूप फोटो

Social Media

Kusum । Nov 14 2024 1:48PMमोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले में गुरुवार को बंगाल के लिए चार विकेट चटकाए। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में चल रहे रणजी ट्रॉफी 2024-25 एलीट ग्रुप सी मैच में शमी ने मध्य प्रदेश की बल्लेबाजी इकाई की कमर तोड़कर रख दी।

टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले में गुरुवार को बंगाल के लिए चार विकेट चटकाए। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में चल रहे रणजी ट्रॉफी 2024-25 एलीट ग्रुप सी मैच में शमी ने मध्य प्रदेश की बल्लेबाजी इकाई की कमर तोड़कर रख दी। उन्होंने 19 ओवर में 54 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। शमी की शानदार गेदंबाजी के बदौलत 1 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाने वाली मध्य प्रदेश की टीम ने 61 रन पर 9 विकेट गंवाए। 

गेंद के साथ शमी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बंगाल ने मेजबानी टीम को 59 ओवर में 167 रन पर आउट करने और 61 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली। शमी ने पहले दिन के खेल के तीसरे सत्र में बंगाल के लिए 10 ओवर फेंके, लेकिन विकेट लेने में नाकाम रहे। हालांकि, गुरुवार को उनका प्रदर्शन कुछ अलग ही रहा। उन्होंने अपनी टीम को मैच में शानदार वापसी करने में मदद की। 

शमी ने दूसरे दिन सबसे पहले मध्य प्रदेश के कप्तान शुभम शर्मा को आउट किया। फिर ऑलराउंडर सारांश जैन को आउट किया। इसके बाद उन्होंने कुमार कार्तिकेय और कुलवंत खेजरोलिया को पवेलियन भेजा। कुमार कार्तिकेय ने 9 रन बनाए और कुलवंत खेजरोलिया खाता भी नहीं खेल पाए। शमी के भाई मोहम्मद कैफ ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा सूरज संधू जायसवाल ने 2 और रोहित कुमार ने 1 विकेट अपने नाम किया। 

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है तो रोहित-कोहली को करना होगा ये काम, इरफान पठान ने दी सलाह

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

महिला वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी मिलाएंगे पाकिस्तान टीम से हाथ? ICC का प्रोटोकॉल बन सकता है कारण

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ होगा, योजना समाप्त होगी। रोजगार व्यवसाय में नई स्थापना।...

Asia Cup 2025 Final के सभी टिकट बिके, फेंस के क्रेज के बीच मंद पड़ा बहिष्कार का शोर

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक मामलों में उलझे रहेंगे। मांगलिक शुभ समाचार मिलेंगे। परिस्थितियां शुभता...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें