विशिष्ट सामग्री:

छत्तीसगढ़ : तालाब में डूबने से तीन लड़कियों की मौत

छत्तीसगढ़ : तालाब में डूबने से तीन लड़कियों की मौत

creative common

सूचना मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दो सगी बहनों समेत तीन लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सिहावा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलर गांव में तालाब में डूबने से यामिनी यादव (18), उनकी बहन पायल यादव (14) और कोर्राम (14) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि गांव की तीनों लड़कियां आज सुबह नहाने के लिए तालाब गईं थीं। इस दौरान एक लड़की जब गहराई में डूबने लगी तब उसे बचाने के लिए दो अन्य भी वहां गईं और वह भी डूब गईं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने तीनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच की जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

केबल चोरी के कारण दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर सेवाएं बाधित

लाइव अपडेट स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस ...

दिल्ली पुलिस ने 311 लापता लोगों को उनके परिवारों से मिलाया

लाइव अपडेट स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस ...

लोकतंत्र का महापर्व बिहार चुनाव: BJP आश्वस्त, जनता देगी ऐतिहासिक जनादेश, फिर NDA सरकार

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

न्यायपालिका के सम्मान पर हमला! सोनिया गांधी ने CJI पर जूता फेंकने की घटना को बताया संविधान पर आघात

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

दिल्ली सरकार की SC से अपील, दिवाली पर सिर्फ़ प्रमाणित हरित पटाखों को मिले मंज़ूरी।

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें