विशिष्ट सामग्री:

केंद्र बम की झूठी धमकी देने वालों की हवाई यात्रा पर रोक लगाने पर उठा रहा कदम : उड्डयन मंत्री Naidu

केंद्र बम की झूठी धमकी देने वालों की हवाई यात्रा पर रोक लगाने पर उठा रहा कदम : उड्डयन मंत्री Naidu

प्रतिरूप फोटो

ANI

उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि केंद्र सरकार उन लोगों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कदम उठाने पर विचार कर रही है जो बम की झूठी धमकी देते हैं। उन्होंने कहा कि हम इन घटनाओं को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों, खुफिया ब्यूरो की भी मदद ले रहे हैं।

विशाखापत्तनम । केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि केंद्र सरकार उन लोगों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कदम उठाने पर विचार कर रही है जो बम की झूठी धमकी देते हैं। विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा के बीच दो उड़ानों का औपचारिक उद्घाटन करने के बाद यहां संवाददाताओं से बातचीत में मंत्री ने कहा कि इन फर्जी खतरों को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों, कानून प्रवर्तन शाखाओं और खुफिया ब्यूरो से सहायता लेने के अलावा केंद्र सरकार दो नागरिक विमानन कानूनों में संशोधन करने पर भी विचार कर रही है। 

उन्होंने कहा, ‘‘हम इन घटनाओं को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों, खुफिया ब्यूरो की भी मदद ले रहे हैं। हम दो नागरिक उड्डयन कानूनों में बदलाव लाने की योजना बना रहे हैं।’’ नायडू ने कहा, ‘‘ जो लोग इस तरह की गतिविधियों में शामिल होंगे, उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी और जुर्माना लगाया जाएगा। हम ऐसे लोगों की हवाई यात्रा को प्रतिबंधित करने भरने से रोकने के लिए भी कदम उठा रहे हैं। हम आने वाले दिनों में इसकी घोषणा करेंगे।’’ भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा संचालित 300 से अधिक उड़ानों को गत 13 दिनों में बम से उड़ाने की झूठी धमकियां मिल चुकी हैं। ज्यादातर धमकियां सोशल मीडिया के जरिए दी गईं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

Virat Kohli और KL Rahul नहीं खेलेंगे रणजी ट्रॉफी मुकाबला, BCCI को बताया ये कारण

लाइव अपडेट स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस ...

लोकतंत्र का महापर्व बिहार चुनाव: BJP आश्वस्त, जनता देगी ऐतिहासिक जनादेश, फिर NDA सरकार

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

न्यायपालिका के सम्मान पर हमला! सोनिया गांधी ने CJI पर जूता फेंकने की घटना को बताया संविधान पर आघात

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

दिल्ली सरकार की SC से अपील, दिवाली पर सिर्फ़ प्रमाणित हरित पटाखों को मिले मंज़ूरी।

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें