विशिष्ट सामग्री:

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : विशेष मकोका अदालत ने आठ आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : विशेष मकोका अदालत ने आठ आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

creative common

मुंबई पुलिस ने इस मामले में अब तक 26 लोगों को गिरफ्तार किया है और उन सभी के खिलाफ 30 नवंबर को महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की धाराएं लगाई गई थीं।

मुंबई की एक विशेष मकोका अदालत ने शनिवार को बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में आठ आरोपियों को 16 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को बांद्रा के निर्मल नगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

मुंबई पुलिस ने इस मामले में अब तक 26 लोगों को गिरफ्तार किया है और उन सभी के खिलाफ 30 नवंबर को महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की धाराएं लगाई गई थीं।

कथित मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम सहित आठ आरोपियों को शनिवार को पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने पर विशेष मकोका अदालत के न्यायाधीश ए.एम. पाटिल के समक्ष पेश किया गया।


अदालत ने सभी आठ आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
शेष आरोपी पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं। मामले में वांछित लोगों में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसका भाई अनमोल बिश्नोई शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

शेयर करेंcopy

अन्य न्यूज़

नवीनतम

समाचार पत्रिका

चूकें नहीं

लोकतंत्र का महापर्व बिहार चुनाव: BJP आश्वस्त, जनता देगी ऐतिहासिक जनादेश, फिर NDA सरकार

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

न्यायपालिका के सम्मान पर हमला! सोनिया गांधी ने CJI पर जूता फेंकने की घटना को बताया संविधान पर आघात

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

दिल्ली सरकार की SC से अपील, दिवाली पर सिर्फ़ प्रमाणित हरित पटाखों को मिले मंज़ूरी।

स्पेशल रिपोर्ट लाइफ & साइंस आज का राशिफल मेष | Ariesआर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। मौज मस्ती और खुशहाली का दिन।...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें