
प्रतिरूप फोटो
creative common
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के बहाने अमेरिकी नागरिकों को ठगा। उसने बताया कि आरोपियों के पास से दो लैपटॉप और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।
गुरुग्राम साइबर पुलिस ने सेक्टर-39 स्थित दुर्गा कॉलोनी में एक घर से फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के बहाने अमेरिकी नागरिकों को ठगा। उसने बताया कि आरोपियों के पास से दो लैपटॉप और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।
पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले अमनदीप सिंह उर्फ प्रिंस (34) और उसके दो साथियों – पलविंदर सिंह (25) और इशाव घई (25) को भी गिरफ्तार किया है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़
